Thursday, May 14, 2026
BREAKING
15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं- स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह सांसद कुमारी सैलजा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रीमा सोनी को दी बधाई झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

हिमाचल

Shimla: भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने व 40 वर्ष पुरानी व्यवस्था बदलने से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल : सुक्खू

01 जनवरी, 2026 07:55 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने व 40 वर्ष से चली आ रही पुरानी व्यवस्था को बदलने से हिमाचल प्रदेश वर्ष 2032 में देश का सबसे समृद्धशाली और अमीर राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से शुरू में लिए गए कड़े निर्णयों का असर अब 3 वर्ष बाद धरातल पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नववर्ष के उपलक्ष्य पर अपने सरकारी आवास ओकओवर में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस संपदा को पहले कौड़ियों के भाव लुटाया गया, उसको बचाने से हमारी आर्थिकी में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि कई अर्थशास्त्री यह चर्चा करते होंगे कि कैसे हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उसका उत्तर यह है कि सरकार ने 75 लाख जनता की संपदा को लुटने नहीं दिया है। पूर्व भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश पर 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज और छठे वेतन आयोग की 10,000 करोड़ रुपए की देनदारियां छोड़कर गई। इसके बावजूद प्रतिकूल वित्तीय हालात में सरकार ने नियमों में आम लोगों के हित में बदलाव किया।

युवाओं को रोजगार देने व महिला सम्मान के रास्ते की अड़चने दूर होंगी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी के पटरी पर आने के बाद युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को सम्मान देने के रास्ते में आ रहीं अड़चने दूर होंगी। लोगों को सुविधाएं देने की दिशा में जो नियम-कानून अड़चन डाल रहे हैं, उनको बदला जाएगा। हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ते कदम अब रुकेंगे नहीं।

1,500 करोड़ इस वर्ष मिलने की उम्मीद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से घाेषित 1,500 करोड़ रुपए इस वर्ष मिलने की उम्मीद है। वह अपनी घोषणा को जरूर पूरा करेंगे। राज्य सरकार को इसकी आशा ही नहीं, बल्कि पूरी उम्मीद भी है।

हिमाचल में दिख रहा मौसम परिवर्तन का असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौसम परिवर्तन का असर दिखने लगा है। इस कारण वर्षा और बर्फबारी में देरी हो रही है। नववर्ष पर आसमान से राहत की बूंदें जरूर गिरी हैं। उम्मीद है कि प्रदेश में सर्द मौसम के दौरान आशा के अनुरूप वर्षा एवं बर्फबारी होगी।

नशाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
सुखविंदर ने कहा कि सरकार नशाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार नशाखोरी को बढ़ावा देने वाले एवं इसमें संलिप्त लोगों की कमर तोड़ेगी। उन्होंने नालागढ़ के सैनिक विश्राम गृह में हुए विस्फोट को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह इसकी पूरी जानकारी पुलिस से लेंगे तथा इस मामले में नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल