Monday, July 20, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हिमाचल

Shimla: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया इलैक्ट्रिक प्रोटो-टाइप बस का निरीक्षण, जानिए कंपनी को क्या दिए निर्देश

14 जनवरी, 2026 07:37 PM

शिमला : एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होने जा रहीं नई 297 इलैक्ट्रिक बसों के हिमाचल आने से पहले निगम प्रबंधन ट्रायल के लिए आई एक इलैक्ट्रिक बस (प्रोटो-टाइप) का निरीक्षण बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उपमुख्यमंत्री ने इलैक्ट्रिक बस (प्रोटो-टाइप) के अंदर कुछ बदलाव करने के दिशा-निर्देश कंपनी के प्रतिनिधियों को दिए हैं। बताया जा रहा कि उपमुख्यमंत्री ने बस की बैटरी की सशक्ता सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 8 जनवरी से इलैक्ट्रिक बस का ट्रायल चल रहा है। पहले दिन सोलन से अर्की वाया मांजू, दूसरे दिन सोलन से सरांहा वाया नारग, तीसरे दिन शिमला से गिरिपुल वाया कुफरी चायल, चौथे दिन शिमला से जयनगर वाया शालाघाट और पांचवें दिन शिमला से घड़काहन वाया मशोबरा का ट्रायल किया गया।

प्रोटो-टाइप बस में 80 फीसदी बैटरी के साथ 180 किलोमीटर की दूरी तय करने की क्षमता है। इस ट्रायल के बाद प्रबंधन कंपनी को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके देगा, जिसमें बस के भीतर किए जाने वाले सुधारों के बारे में जानकारी होगी। उसी के मुताबिक कंपनी नई इलैक्ट्रिक बसों का निर्माण करेगी। हैदराबाद की आलेक्ट्रा कपंनी ने प्रोटो-टाइप बस ट्रायल के लिए भेजी है। इस कंपनी की बस रोहतांग में पिछले 10 वर्षों से चल रही है।

इस मौके पर एचआरटीसी के एमडी डाॅ. निपुण जिंदल भी मौजूद रहे। डीएम शिमला देवासेन नेगी ने बताया कि वह स्वयं बस का ट्रायल ले रहे हैं। बस अच्छा परफॉर्मैंस दे रही है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने स्वयं ट्रायल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को कुछ दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात