Sunday, July 19, 2026
BREAKING
सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए 18 और फर्मों को किया पैनल में शामिल भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 1.54 लाख करोड़ रुपए बढ़ा मीनाक्षी शेषाद्रि को आई 'नागिन' वाले दौर की याद, रीना रॉय और श्रीदेवी का जिक्र कर रिक्रिएट किया आइकॉनिक गाना मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल नेशनल अवॉर्ड की घोषणा में अपना नाम सुनकर खुशी से झूम उठे कार्तिक आर्यन, मां का रिएक्शन वायरल लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर 'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद

हिमाचल

Shimla: जब-जब प्रदेश को जरूरत पड़ी, भाजपा हमेशा ही अपनी जिम्मेदारी से भागी

09 फ़रवरी, 2026 07:43 PM

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के बाद वित्तीय स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के शामिल न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्यों का बैठक में शामिल न होना साफ दर्शाता है कि भाजपा को प्रदेश की कोई भी चिंता नहीं है। आरोप लगाया है कि जब-जब प्रदेश को जरूरत पड़ी है, भाजपा हमेशा ही अपनी जिम्मेदारी से भागी है।

जब हिमाचल स्टेटहुड की लड़ाई लड़ रहा था, उस समय भाजपा नेताओं ने इसका खुला विरोध किया था और कहा था स्टेटहुड को मारो ठुड। इसी तरह जब प्रदेश में भारी आपदा आई, उस समय विधानसभा में चर्चा से बचने का काम भी भाजपा ने ही किया। विनय कुमार ने कहा है कि सभी दलों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के पास जाने के लिए आपदा पर प्रस्ताव पास हुआ लेकिन भाजपा ने वहां भी अपनी पीठ दिखाई। सोमवार जब राजस्व घाटा अनुदान बंद होने पर प्रदेश के भविष्य को लेकर अहम बैठक बुलाई गई, भाजपा नेताओं ने उसमें भी शामिल होने से किनारा कर लिया। यह भाजपा की मूल प्रवृत्ति बन चुकी है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता का साथ न देकर भाजपा नेता दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर हिमाचल को नुक्सान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा बने हैं। विनय कुमार ने इस जन विरोधी कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश की जनता से आगे आकर सरकार का साथ देने और इस निर्णय का मजबूती से विरोध करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से हजारों करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ, लेकिन केंद्र ने अब तक कोई वास्तविक सहायता नहीं दी। इसी तरह प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए की आपदा राहत राशि भी आज तक प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई। इसके बावजूद भाजपा नेता लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि केंद्र ने हिमाचल पर राहत की बरसात कर दी है।

भाजपा की नीतियों ने प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेला
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य का खजाना लुटाया। साथ ही 75 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज और 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां विरासत में कांग्रेस सरकार को दीं। आरोप लगाया है कि पूर्व भाजपा सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन ने प्रदेश की वित्तीय रीढ़ तोड़ दी, जबकि केंद्र ने प्रदेश की वर्तमान सरकार को 1 रुपए का भी आर्थिक सहयोग नहीं दिया।

राजनीतिक द्वेष के चलते जनता को सजा दे रही
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सत्ता से बाहर किए जाने पर भाजपा राजनीतिक द्वेष के चलते हिमाचल की जनता को सजा दे रही है। इसी बदले की भावना के कारण केंद्र न तो राहत दे रहा है, न प्रदेश के अधिकारों पर निर्णय ले रहा है। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें