Monday, June 29, 2026
BREAKING
वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

बाज़ार

Share Market Rise Today: शेयर बाजार ने लगाई दहाड़, इन 4 वजहों से दिखी जबरदस्त तेजी

06 अक्टूबर, 2025 07:00 PM

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 6 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 650 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी ने 25,000 के स्तर को पार कर लिया। खासतौर पर आईटी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों में सकारात्मक सेंटीमेंट ने भी बाजार की तेजी को मजबूती दी।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 582.95 अंक यानी 0.72% की बढ़त के साथ 81,790.12 पर और निफ्टी 183.40 अंक यानी 0.74% की बढ़त के साथ 25,077.65 पर बंद हुआ। मैक्स हेल्थकेयर, श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में 5% तक की तेजी देखने को मिली।

बाजार में तेजी के पीछे मुख्य कारण....
बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के मजबूत तिमाही बिजनेस अपडेट्स ने बैंकिंग शेयरों को मजबूती दी। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। बैंक निफ्टी 450 अंक यानी 0.8% की बढ़त के साथ 56,000 के स्तर को पार करने में सफल रहा। पिछले पांच दिनों में यह 3% तक बढ़ चुका है। चोलामंडलम सिक्योरिटीज के इक्विटी हेड धर्मेश कांत के अनुसार, “पब्लिक सेक्टर के बैंक और NBFC कंपनियों के तिमाही अपडेट्स मजबूत रहे। प्राइवेट बैंक भी सामान्य रूप से ठीक थे। यह अर्निंग्स सीजन में सकारात्मक माहौल बनाए रखेगा।”

ग्लोबल मार्केट्स से सपोर्ट
एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार में तेजी रही। जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में भी उछाल देखने को मिला। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स 0.4% ऊपर थे, जो अमेरिकी शेयर बाजार के हरे निशान में खुलने का संकेत दे रहे थे।

रुपए में मजबूती
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर 88.74 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुख और संभावित IPO निवेश से रुपए को मजबूती मिली।

आईटी शेयरों में खरीदारी
आईटी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स के सभी 10 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। कारोबार के दौरान निफ्टी IT इंडेक्स 1.6% तक उछल गया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी