Saturday, March 28, 2026
BREAKING
आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

राष्ट्रीय

SC का ऐतिहासिक आदेश: पूरे देश में लागू होगा 'एंटी-डॉग' नियम! कोर्ट ने जारी किए नए नियम

07 नवंबर, 2025 08:23 PM

Supreme Court ने आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों और सड़क सुरक्षा पर शुक्रवार को एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्यों के ढीले रवैये पर सख्त नाराजगी जताते हुए तीन महत्वपूर्ण और देशव्यापी आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि अब आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम में रखा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के 3 नए आदेश:
सड़कों से हटाओ, शेल्टर में रखो: कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आवारा पशुओं को लेकर दिए गए आदेश को पूरे देश में लागू करने का निर्देश दिया है। हाईवे और सड़कों से आवारा पशुओं को हटाकर आश्रय स्थल में रखा जाएगा।
24 घंटे निगरानी और हेल्पलाइन: नगर निगमों को पेट्रोलिंग टीम बनाने और 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है। इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने का आदेश दिया गया है।
सार्वजनिक स्थानों पर नो-एंट्री: कोर्ट ने निर्देश दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अस्पतालों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों में बाड़ लगाकर या अन्य उपाय अपनाकर आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोका जाए। उनका वैक्सिनेशन और स्टरलाइजेशन करने के बाद उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी आदेशों को 8 सप्ताह के भीतर लागू करने के लिए कहा है।

राज्यों के 'लापरवाह' रवैये पर कोर्ट नाराज
जजों ने इस मामले में राज्यों के रवैये पर गहरी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि देशभर में लगातार कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे दुनिया में भारत की खराब छवि बन रही है, लेकिन राज्य सरकारों का रवैया ढीला है।

पुराना आदेश और विरोध: इससे पहले 11 अगस्त को जस्टिस जे बी पारडीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में बंद करने का आदेश दिया था। इस आदेश के विरोध में एनिमल लवर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

आदेश बदला, दायरा बढ़ा: बाद में तीन जजों की बेंच ने पुराने आदेश को बदलते हुए कुत्तों को स्टरलाइज और वैक्सिनेट करने के बाद उन्हीं के इलाके में वापस छोड़ने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने 22 अगस्त को सुनवाई का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न हाईकोर्ट्स में लंबित मामलों को अपने पास ट्रांसफर कर लिया और राज्यों से हलफनामा मांगा।

जवाब न देने पर फटकार: कोर्ट ने हैरानी जताई कि नोटिस के बावजूद दो राज्यों को छोड़कर किसी ने हलफनामा दाखिल नहीं किया, यहां तक कि दिल्ली सरकार ने भी नहीं। कोर्ट ने सख्त लहजे में पूछा, "क्या राज्य के अधिकारी अखबार नहीं पढ़ते या सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते?"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी