Friday, March 27, 2026
BREAKING
विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

राष्ट्रीय

Sanchar Saathi: हम जबरदस्ती नहीं कर रहे, संचार साथी ऐप चलाना या न चलाना आपकी मर्जी

03 दिसंबर, 2025 04:48 PM

नई दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि संचार साथी ऐप का प्रयोग अनिवार्य नहीं है और सुविधा के अनुसार इसका उपयोग किया जा सकता है। यदि कोई उपभोक्ता इसे नहीं चाहता, तो वह अपने मोबाइल पर इसे आसानी से डिलीट कर सकता है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में बुधवार को एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस ऐप को 2025 में तब शुरु किया गया, जब सरकार को बड़ी संख्या में मोबाइल फोन से हो रही धोखाधड़ी की शिकायतें जनता की तरफ से मिलीं। सरकार ने जनता की शिकायतों के आधार पर उनकी समस्या के निराकरण के लिए यह कदम उठाया है। इसके जरिए नागरिक खुद को ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रख सकते हैं और जो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहे वे इसे डिलीट करने के लिए स्वतंत्र हैं। श्री सिंधिया ने कहा कि 20 करोड़ से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर रहे हैं और उनकी तरफ से इसे लेकर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

जनता की सहभागिता से ही यह ऐप लाया गया है और यह जनता को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए जरूरी है। इस ऐप की मदद से और संचार साथी पोर्टल के जरिए अब तक लाखों लोगों के गुम हुए मोबाइल उन्हें उपलब्ध कराए गए हैं। इसकी सहायता से ही फ्रॉड करने वालों से आम लोगों को बचाने के लिए छह लाख मोबाइल कनेक्शन ब्लॉक किए जा चुके हैं। इस ऐप से जनता को बहुत सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह ऐप मोबाइल पर है, लेकिन जब तक उपभोक्ता उसे नहीं चाहेगा, तब तक ऐप सक्रिय नहीं होगा और इसके इस्तेमाल के लिए नागरिक स्वतंत्र है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता से जो शिकायत मिलती है, उसके आधार पर सरकार काम करती है और इसी सिद्धांत के तहत इस ऐप से उपभोक्ता को सुरक्षित मोबाइल उपयोग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे