Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Sanchar Saathi App के क्या हैं फायदे? सरकार क्यों चाहती है सभी स्मार्टफोन में हो इंस्टॉल, जानें हर एक डिटेल

02 दिसंबर, 2025 02:04 PM

केंद्र सरकार ने देश में मोबाइल साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब सभी नए स्मार्टफोन में ‘Sanchar Sathi’ ऐप पहले से इंस्टॉल होना अनिवार्य होगा। इस ऐप को यूजर न तो हटा पाएंगे और न ही बंद कर पाएंगे।

क्या है Sanchar Sathi ऐप
‘संचार साथी’ ऐप उपयोगकर्ताओं को चोरी या खोए हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने की सुविधा देता है। यह मोबाइल का IMEI नंबर (15 अंकों का यूनिक कोड) इस्तेमाल करता है, जिससे फोन की पहचान और नेटवर्क पर प्रमाणीकरण आसान होता है। इसके अलावा, ऐप उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध कॉल और मैसेज की शिकायत करने और पुलिस को चोरी हुए या खोए हुए फोन ट्रेस करने में मदद करता है।

Sanchar Sathi ऐप कैसे काम करता है?
चोरी या खोए फोन को ब्लॉक करें: ऐप के जरिए यूजर अपने खोए या चोरी हुए फोन को देश के किसी भी नेटवर्क पर ब्लॉक कर सकते हैं। पुलिस या अन्य अधिकारियों को फोन ट्रेस करने की सुविधा भी मिलती है।

फ्रॉड कॉल और मैसेज रिपोर्ट करें: ऐप में ‘चकshu फीचर’ है, जिससे धोखाधड़ी वाले कॉल, SMS या WhatsApp मैसेज सीधे अधिकारियों को रिपोर्ट किए जा सकते हैं।

कनेक्शन की जांच: यूजर अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी मोबाइल नंबर देख सकते हैं और किसी अनजान या गैरकानूनी नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं।

फोन की असली पहचान (KYM): स्मार्टफोन के IMEI नंबर की मदद से फोन की ऑथेंटिसिटी और असली पहचान जांची जा सकती है।

पुराने और नए फोन दोनों में होगा लागू
दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को तीन महीने का समय दिया है। नए फोन में ऐप पहले से इंस्टॉल होगा, जबकि पहले से बिके फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ऐप उपलब्ध कराया जाएगा।

कौन-कौन सी कंपनियों पर असर होगा?
इस आदेश का असर Apple, Samsung, Xiaomi, Oppo और Vivo जैसी बड़ी कंपनियों पर पड़ेगा। यह निर्देश उन कंपनियों को चुनौतियों के सामने भी खड़ा कर सकता है, क्योंकि Apple जैसी कंपनियों की नीति रही है कि बिना यूजर की मंजूरी के कोई ऐप इंस्टॉल न किया जाए।

ऐप की सफलता
संचार साथी ऐप जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ था और अब तक 50 लाख से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। सरकार के अनुसार, इस ऐप के जरिए 37 लाख चोरी या खोए हुए फोन ब्लॉक किए जा चुके हैं और 22 लाख से ज्यादा फोन ट्रेस किए जा चुके हैं। सरकार का दावा है कि यह कदम मोबाइल सुरक्षा को मजबूत करने और फर्जी मोबाइल कनेक्शन और फ्रॉड से निपटने में मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस