Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

Royal Wedding: इस अमेरिकी अरबपति की बेटी की शाही शादी से चमकेगा उदयपुर, जस्टिन बीबर से लेकर राष्ट्रपति के बेटे तक...

21 नवंबर, 2025 07:25 PM

राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों अमेरिकी अरबपति कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और दूल्हे वामसी गडिराजू की शाही शादी के चलते वैश्विक सुर्खियों में है। यह भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग 21 से 24 नवंबर तक चल रही है जहां भारतीय संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय ग्लैमर का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज जैसे वीआईपी लोग शामिल हो रहे हैं।

शाही जोड़े ने चुना 'सिटी ऑफ लेक्स'
अमेरिकी अरबपति कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू की शाही शादी के लिए उदयपुर को चुना गया है। आज यानी 21 नवंबर से 24 नवंबर तक यह भव्य आयोजन चलेगा। शादी समारोह सिटी पैलेस, ऐतिहासिक जगमंदिर आइलैंड पैलेस और कई अन्य प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित होगा जहां राजस्थानी संस्कृति की भव्यता दिखाई देगी।

जस्टिन बीबर जैसे कई सितारों से सजेगी महफिल
इस शादी को ग्लोबल एंटरटेनमेंट इवेंट का दर्जा मिल गया है क्योंकि इसमें इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम परफॉर्म करेंगे:

जस्टिन बीबर (Justin Bieber)
जेनिफर लोपेज़ (Jennifer Lopez)

रिपोर्ट्स के मुताबिक जगमंदिर द्वीप पर एक अत्याधुनिक लाइटिंग, साउंड और विजुअल सेटअप के साथ भव्य मंच तैयार किया गया है। बीबर और लोपेज़ की परफॉर्मेंस शादी को एक यादगार म्यूजिकल नाइट बना देगी। इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों के भी परफॉर्म करने की उम्मीद है।

VVIP मेहमान और कड़ी सुरक्षा
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की हाई-प्रोफाइल लिस्ट ने चर्चाएं बढ़ा दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस खास समारोह में शिरकत करने के लिए भारत आ गए हैं। ट्रंप जूनियर की मौजूदगी को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और विशेष टीमों ने सिटी पैलेस, जगमंदिर और अन्य शादी स्थलों तक जाने वाले सभी मार्गों का सुरक्षा निरीक्षण पूरा कर लिया है। उदयपुर पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट और आम लोगों की सुविधा को संतुलित रखने के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान भी लागू किया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पिछोला झील के किनारे स्थित आलीशान लीला पैलेस में ठहरेंगे।

पर्यटन को मिला बढ़ावा
अमेरिका, यूरोप और कई एशियाई देशों से आने वाले मेहमानों की वजह से उदयपुर का पर्यटन इस समय चरम पर है। पूरे सप्ताह चार्टर फ्लाइट्स की आवाजाही रहेगी। शहर के सभी बड़े होटल, रिसॉर्ट और हेरिटेज प्रॉपर्टी लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इस भव्य आयोजन से पर्यटन क्षेत्र को बड़ा आर्थिक फायदा मिलेगा।

दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक
मेहमानों को शाही भारतीय मेहमाननवाजी का अनुभव देने के लिए समारोह में राजस्थानी संस्कृति की खास झलकियां होंगी:

लोक कलाकारों के कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य।
राजस्थानी व्यंजनों का विशेष मेन्यू।
मेवाड़ की सदियों पुरानी रस्में मुख्य आयोजनों का हिस्सा होंगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम