Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: बस–लॉरी की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की मौत, वीडियो आया सामने

22 जनवरी, 2026 05:27 PM

आंध्र प्रदेश के नांदियाल जिले से एक बेहद भयावह सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। नांदियाल–अल्लागड्डा मार्ग पर सिरिवेल्ला मेट्टा के पास एक यात्री बस और कंटेनर लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में बस चालक और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में मौजूद सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना एक निजी AR BCVR ट्रैवल्स की बस के साथ हुई। बताया जा रहा है कि बस का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही मोटरसाइकिलों से भरी कंटेनर लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और लॉरी दोनों में आग लग गई।

हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों और बस के क्लीनर ने बहादुरी दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़ीं और यात्रियों को बाहर निकाला। उनकी सतर्कता और तेजी की वजह से बड़ा नुकसान टल गया।

बस में कुल 36 यात्री सवार थे। इनमें से चार यात्रियों को मामूली फ्रैक्चर और हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को नांदियाल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस का टायर फटना मानी जा रही है, जिसके कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई और दोनों वाहनों में आग लग गई।

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस को आग की लपटों में जलते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य बेहद डरावना है और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन