Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

Road Accident: अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

07 मई, 2026 04:07 PM

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान में गुरुवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा भाटिया-भिकियासैंण मार्ग पर हुआ, जहां एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। आज सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि भाटिया भिकियासैंण के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। वाहन संख्या यूके 04एफ6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है तथा एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखाई दे रहा है। मौके पर वाहन नहीं दिखने पर उसके खाई में गिरने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, 108 आपातकालीन सेवा, आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाया गया। राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ मिला। भतरौजखान पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान भुवन निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत (32) के रूप में हुई है। तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति जागर लगाने का काम करते थे और मंगलवार रात ग्राम चमोली पुसैला में जागर कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने तीनों शवों को खाई से निकालकर मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे