Sunday, July 19, 2026
BREAKING
मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी 5 नए विधेयक, आयकर और एमएसएमई सुधार होंगे प्रमुख सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए 18 और फर्मों को किया पैनल में शामिल भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 1.54 लाख करोड़ रुपए बढ़ा मीनाक्षी शेषाद्रि को आई 'नागिन' वाले दौर की याद, रीना रॉय और श्रीदेवी का जिक्र कर रिक्रिएट किया आइकॉनिक गाना मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल नेशनल अवॉर्ड की घोषणा में अपना नाम सुनकर खुशी से झूम उठे कार्तिक आर्यन, मां का रिएक्शन वायरल लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर 'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

हिमाचल

RDG बंद होते ही सरकार एक्शन में, CM ने 12 को फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, कड़े फैसलों की तैयारी

10 फ़रवरी, 2026 05:40 PM

शिमला : केंद्र द्वारा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) बंद करने को प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अति गंभीरता से लिया है। प्रदेश के कई नेताओं और अर्थव्यवस्था के जानकारों ने इसे केंद्र का अलौकतांत्रिक फैसला करार दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र के इस फैसले से निपटने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है और समूचे फायनांस विभाग को हाई अलर्ट के साथ बेहतर वित्तीय प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे संकेत भी मिलने लगे हैं कि प्रदेश के बेहतरी के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक हफ्ते के भीतर ही दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुला ली है। कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी को बुलाई गई है और इसमें राज्य सरकार कुछ कड़े फैसले भी ले सकती है। आठ जनवरी यानी गत रविवार को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी और उसके बाद प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने एक प्रजेंटेशन राज्य के वित्तीय हालत पर दी थी।

इसमें वित्त विभाग ने राज्य सरकार से अगले वित्त वर्ष में सभी तरह की सबसिडी बंद करने के साथ-साथ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को भी फ्रीज करने का सुझाव दिया है। दो साल से खाली पड़े पदों को अबॉलिश करने की सिफारिश भी की गई है। राज्य सरकार रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने को लेकर चल रहे विचार को भी लंबे समय से टाल रही है, लेकिन अब कड़े फैसले लेने का वक्त है। हिमाचल सरकार ने बजट सत्र की शुरुआत 16 फरवरी से करने का निर्णय लिया है। इस सत्र के पहले हिस्से में भी राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के प्रभावों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पूरे मामले पर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार इसके लिए विपक्षी दल भाजपा से भी सहयोग चाहती है, लेकिन भाजपा नेताओं की ओर से अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया है।

सरकार ने बेहतर प्रबंधन से कमाए 26683 करोड़
शिमला। मुख्यमंत्री श्री सुक्खू ने जब से प्रदेश का कार्यभार संभाला है, आर्थिकी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। पिछले तीन सालों में अपने संसाधनों का बेहतरीन प्रबंधन और कड़े फैसले लेकर 26683 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। अब कई ऐसे निर्णय केंद्र के अड़ंगे से अमल में नहीं आ पा रहे हैं, अन्यथा प्रदेश अपने पांवों में खड़ा होने के रास्ते पर बढऩे लग पड़ेगा।

सीएम आज जाएंगे दिल्ली, पार्टी गठन पर भी होगी चर्चा
आरडीजी बंद किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हिमाचल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के लिए सीएम का यह दौरा है, लेकिन वह आरडीजी पर प्रदेश के हितों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री या फिर वित्त मंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि दिल्ली में बैइक कांग्रेस हाईकमान ने बुलाई है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी साथ जा रहे हैं। कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तो कर दी है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन अभी नहीं हुआ है। सरकार और संगठन में तालमेल के साथ यह निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पार्टी हाईकमान से आरडीजी बंद होने से प्रदेश पर पडऩे वाले असर की भी चर्चा हो सकती है। इन सबके लिए मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं और बुधवार को वापस शिमला लौट सकते हैं। इसके अगले दिन 12 फरवरी को फिर कैबिनेट की बैठक शिमला में ही है। दिल्ली से मिली सलाह पर मुख्यमंत्री प्रदेश हित में कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। प्रदेश के आर्थिक संकट को लेकर कड़े फैसलों की जरूरत भी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें