नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा (Rajya Sabha) में उनके प्रवेश पर हार्दिक बधाई दी।