Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

पंजाब

Punjab Weather: घना कोहरा और शीतलहर का Orange alert, 4 जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी

07 जनवरी, 2026 09:22 PM

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। राज्य में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जिलों मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनने की आशंका है। वहीं अगर बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार कमी देखी जा रही है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते तेज पश्चिमी हवाएं (जेट स्ट्रीम) चल रही हैं और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है। अमृतसर और हलवारा में विजिबिलिटी शून्य, जबकि बल्लोवाल सौंखड़ी में 10 मीटर और बठिंडा में 150 मीटर रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों को अलर्ट:

मौसम विभाग के अनुसार आज जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट,  होशियारपुर, नवांशहर, मुक्तसर, मोगा, मानसा, संगरूर, बठिंडा, बरनाला, मालेरकोटला, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कई स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा में कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा घने कोहरे का असर

आगामी दिनों की बात करें तो अगले तीन दिनों यानी 8, 9 और 10 जनवरी को भी पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 8 जनवरी को बठिंडा, बरनाला, मानसा, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, होशियारपुर, नवांशहर, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में घने कोहरे की आशंका है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, रूपनगर और पटियाला में अत्यधिक घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। 9 जनवरी को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर, बरनाला, फाजिल्का और मुक्तसर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसी तरह 10 जनवरी को भी अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर, बरनाला, फाजिल्का और मुक्तसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार ही यात्रा करने की सलाह दी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल