नए साल की शुरूआत में ही पंजाब सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य के गृह विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया है कि आने वाले वर्ष में किन-किन अवसरों पर सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
प्रशासन के अनुसार, इस दौरान साल भर में प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक त्योहारों पर छुट्टी होगी, जबकि सप्ताहांत पर नियमित छुट्टियां पहले की तरह लागू रहेंगी। सरकार ने छुट्टी तय करते समय सभी समुदायों और धर्मों के पर्वों को ध्यान में रखा है। राष्ट्रीय समारोहों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक अवसरों को भी सूची में शामिल किया गया है, ताकि कर्मचारियों को समान रूप से त्योहार मनाने का अवसर मिल सके।
कर्मचारियों को पहले से मिलेगी योजना बनाने की सुविधा
प्रशासन का कहना है कि छुट्टियों का कैलेंडर पहले जारी करने का उद्देश्य यह है कि सरकारी कर्मचारी, विभाग और आम नागरिक अपने कामकाज और यात्राओं की योजना समय रहते बना सकें। इससे सरकारी सेवाओं के संचालन में भी पारदर्शिता और सुविधा बनी रहेगी। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 4 मार्च (होली), 21 मार्च (ईद-उल-फितर), 26 मार्च (राम नवमी), 31 मार्च (महावीर जयंती), 3 अप्रैल (गुड फ्राइडे), 1 मई (बुद्ध पूर्णिमा), 27 मई (ईद-उल-जुहा), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 4 सितंबर (जन्माष्टमी), 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), 20 अक्टूबर (दशहरा), 26 अक्टूबर (महर्षि वाल्मीकि जयंती), 8 नवंबर (दिवाली), 24 नवंबर (गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व), 25 दिसंबर (क्रिसमस) और गुरु गोबिंद सिंह जी प्रकाश पर्व है।