Monday, June 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

पंजाब

Punjab सरकार इकट्ठा कर रही लोगों का Personal Data, खैहरा ने PM से लगाई दखल की गुहार

04 फ़रवरी, 2026 12:46 PM

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने पंजाब में प्रशासनिक मशीनरी का के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तुरन्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर प्रशासनिक तंत्र के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार मुख्य सचिव, पंजाब पर दबाव बनाकर मतदाताओं से व्यापक व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करवाने की कोशिश कर रही है, जिससे प्रशासनिक निष्पक्षता, नागरिकों की निजता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर खतरा पैदा हो गया है।

पत्र में दावा किया गया है कि मुख्य सचिव की ओर से तथाकथित “कास्ट और ड्रग्स जनगणना” को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सरकारी अधिकारियों को नागरिकों से करीब 127 व्यक्तिगत सवाल पूछने को कहा गया है। इन सवालों में आधार और पैन कार्ड विवरण, जाति, धार्मिक मान्यताएं, कौन-सा डेरा व्यक्ति जाता है, नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई पर राय, तथा मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं से संतुष्टि से जुड़े प्रश्न शामिल बताए जा रहे हैं। सुखपाल खैहरा ने कहा कि, इस तरह की जानकारी का कोई स्पष्ट प्रशासनिक या कल्याणकारी उद्देश्य नजर नहीं आता और यह प्रक्रिया अत्यधिक दखल देने वाली, भेदभावपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होती है।

सुखपाल खैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस सर्वे को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राज्य के 3 गांवों में शुरू किया गया है, जिनमें एक-एक मालवा (लालरू), दोआबा (अमृतपुर, सुल्तानपुर लोधी) और माझा (कोटली शाह, अजनाला) से है। इस बात की प्रबल आशंका है कि इस पायलट को राज्यव्यापी सर्वेक्षण में बढ़ाया जा सकता है, जिससे सत्तारूढ़ पार्टी को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं का एक राजनीतिक डेटाबेस बनाने में मदद मिल सकती है।

आशंका जताई जा रही है कि पायलट के बाद इस सर्वे को पूरे पंजाब में लागू किया जा सकता है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल को मतदाताओं का एक राजनीतिक डेटाबेस तैयार करने में मदद मिल सकती है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सिविल सेवाओं और सार्वजनिक धन के गंभीर दुरुपयोग का मामला होगा। ऑल इंडिया सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते मुख्य सचिव से अपेक्षा की जाती है कि वे पूर्ण राजनीतिक निष्पक्षता, संवैधानिक मर्यादाओं और सेवा नियमों के तहत कार्य करें। किसी भी प्रकार का राजनीतिक उद्देश्य साधने वाला डेटा संग्रह प्रशासन की साख को कमजोर करता है।

इस मामले में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के माध्यम से तत्काल जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी सिविल सेवक से राजनीतिक हित साधने वाला कार्य न कराया जाए। बिना स्पष्ट कानूनी अनुमति, सार्वजनिक उद्देश्य और गोपनीयता सुरक्षा के नागरिकों का कोई व्यक्तिगत या संवेदनशील डेटा एकत्र न किया जाए। पंजाब में प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता और स्वतंत्रता को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए। पत्र के अंत में प्रधानमंत्री से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और नागरिकों के अधिकारों तथा प्रशासनिक व्यवस्था की पवित्रता की रक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने की अपील की गई है। अंत में सुखपाल खैहरा ने कहा कि, ''मुझे भरोसा है कि आप इस मामले को उतनी ही गंभीरता से लेंगे जितनी यह हकदार है और नागरिकों के अधिकारों और प्रशासनिक मशीनरी की पवित्रता दोनों की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल