Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

Punjab : लोगों के लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत, 5 से 7 मार्च तक बंद रहेंगे फर्द केंद्र!

04 मार्च, 2026 06:17 PM

बरनाला : बरनाला में अपनी जायज मांगों को लेकर पंजाब सरकार और संबंधित विभाग की कथित अनदेखी से खफा 'फर्द केंद्र कम्प्यूटर ऑप्रेटर एसोसिएशन पंजाब' ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। एसोसिएशन ने उच्चाधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी 5 मार्च से 7 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी फर्द केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि पंजाब के विभिन्न केंद्रों में लगभग 900 से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर पिछले 15 से 18 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें निजी कंपनी सी.एम.एस. कम्प्यूटर्स लिमिटेड के माध्यम से राजस्व रिकॉर्ड को कम्प्यूटरीकृत करने के लिए भर्ती किया गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि मूल कार्य के अलावा उनसे बीमा कार्ड, पी.एम. किसान योजना, कर्ज माफी, स्पैशल गिरदावरी और चुनाव ड्यूटी जैसे अन्य सरकारी कार्य भी लिए जा रहे हैं, लेकिन इन अतिरिक्त कार्यों के बदले उन्हें न तो कोई लिखित आदेश दिया जाता है और न ही कोई उचित मान-भत्ता मिलता है।

नेताओं ने निजी कंपनी और सरकार पर शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी केवल अपना वित्तीय लाभ देख रही है और वेतन वृद्धि मांगने पर कर्मचारियों को धमकियां दी जाती हैं। कई कर्मचारी अब अपनी उम्र सीमा भी पार कर चुके हैं, जिससे उनके परिवारों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि वे इस संबंध में वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव सहित कई उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल खोखले आश्वासन ही मिले हैं। अब संगठन ने मांग की है कि श्रम कानून के अनुसार उन्हें उचित वेतन दिया जाए और उनकी सेवाओं को सीधे पंजाब सरकार के राजस्व विभाग के अधीन लाया जाए।

साथ ही उन्होंने ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा की भी मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 7 मार्च तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो संघर्ष को और अधिक उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस