Thursday, July 02, 2026
BREAKING
चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

पंजाब

Punjab में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तस्कर के घर पर चला बुलडोजर!

16 जुलाई, 2025 04:35 PM

गुरदासपुर: |  गुरदासपुर जिले में नशा विरोधी मुहिम के तहत आज गांव डीडा सांसिया में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद राजन उर्फ लाडी के घर को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। यह मकान नहरी विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था।

जेल में बंद है आरोपी, पत्नी पर भी केस

जानकारी के अनुसार, राजन उर्फ लाडी के खिलाफ नशा तस्करी के 12 मामले दर्ज हैं और वह इस समय जेल में बंद है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी 5 नशा तस्करी के केस दर्ज हैं, जो फिलहाल जमानत पर बाहर है।

अवैध कब्जे पर बना था आलीशान घर

डीएसपी दीनानगर रजिंदर मिन्हास ने बताया कि आरोपी दंपति ने नहरी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर यह आलीशान घर बनाया था और लंबे समय से नशे की सप्लाई से जुड़े हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी गांव में चार अन्य नशा तस्करों के घर तोड़े जा चुके हैं, जो इसी तरह सरकारी जमीन पर बनाए गए थे।

और भी तस्करों पर जल्द कार्रवाई

डीएसपी ने बताया कि गांव में और भी कई ऐसे लोग हैं जो नशा तस्करी में लिप्त हैं और उन्होंने भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है। इन पर भी जल्द प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

डीसी के आदेश पर चली कार्रवाई, पुलिस रही तैनात

आज की कार्रवाई डीसी के निर्देश पर नहरी विभाग द्वारा की गई, जिसमें विभाग ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार