Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

Punjab के किसानों के लिए राहत भरी खबर, CM Mann ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

25 सितंबर, 2025 07:44 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है। हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण करीब 5 लाख एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। ऐसे किसानों को अब सरकार ने 2 लाख क्विंटल गेहूं का बीज मुफ्त उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुफ्त बीज किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में सरकार का छोटा सा प्रयास है और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि, ''प्राकृतिक आपदा के कारण पंजाब इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। बाढ़ की वजह से 5 लाख एकड़ फसल खराब हो चुकी है और किसान ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे बीज खरीद सकें। इसी कारण सरकार ने 5 लाख एकड़ खेतों के लिए गेहूं का बीज मुफ़्त उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है, इस दौरान किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज नि:शुल्क दिया जाएगा। हम राज्य के किसानों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके खेतों में नई जिंदगी बोने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। इस कठिन घड़ी में हमारी सरकार किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।''

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बीज, जिसकी कीमत लगभग 74 करोड़ रुपये है, आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को नि:शुल्क दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के मेहनतकश किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया है, और संकट की इस घड़ी में सरकार उन्हें हर संभव सहायता देगी। CM Bhagwant Mann ने अफसोस जताते हुए कहा कि, बाढ़ ने पंजाब को अभूतपूर्व नुकसान पहुंचाया है। राज्य के 2,300 गांव प्रभावित हुए हैं, जहां 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, 5 लाख एकड़ में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। इस आपदा में अब तक 56 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7 लाख लोग बेघर हो गए। इसके अलावा, बाढ़ से 3,200 सरकारी स्कूल, 19 कॉलेज, 1,400 अस्पताल व क्लीनिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। साथ ही 8,500 किलोमीटर सड़कें और 2,500 पुल भी ढह गए। कुल नुकसान का अनुमान करीब 13,800 करोड़ रुपये लगाया गया है, लेकिन वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन