Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

पंजाब

PSEB: 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी, पढ़ें खबर

29 दिसंबर, 2025 08:04 PM

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी संबद्ध स्कूलों में करवाई जाएंगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं सभी विषयों के लिए होंगी। इसमें रेगुलर छात्रों के साथ-साथ ओपन स्कूल, कंपार्टमेंट या री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, दर्जा या प्रदर्शन सुधार (Improvement of Performance) तथा वोकेशनल/एनएसक्यूएफ (NSQF) के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थी भी शामिल होंगे। यानी जिन छात्रों ने किसी कारणवश पहले परीक्षा नहीं दी या अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह मौका महत्वपूर्ण रहेगा।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों और स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे समय रहते अपने-अपने स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को परीक्षा की तारीख, समय, विषय और जरूरी दिशा-निर्देश पहले से बता दिए जाएं, ताकि किसी भी छात्र को जानकारी के अभाव में परीक्षा से वंचित न रहना पड़े।

गौरतलब है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा का अहम हिस्सा होती हैं और इन अंकों का सीधा असर छात्रों के अंतिम परिणाम पर पड़ता है। ऐसे में बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने विषय अध्यापकों से संपर्क कर प्रैक्टिकल फाइलें, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी तैयारी पूरी कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल