Saturday, March 28, 2026
BREAKING
आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

राष्ट्रीय

POCSO एक्ट के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, कानूनी जागरूकता फैलाने की दी सलाह

04 नवंबर, 2025 07:37 PM

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को POCSO एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के बढ़ते दुरुपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक कलह और किशोरों के बीच सहमति से बने संबंधों के मामलों में इस कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा है। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने पुरुषों में कानूनी प्रावधानों की जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पीठ एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें बलात्कार के दंडात्मक प्रावधानों और POCSO एक्ट के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने के निर्देश देने की मांग की गई थी, ताकि महिलाओं के लिए समाज में बेहतर स्थान सुनिश्चित हो सके।

कोर्ट ने और क्या कहा?
पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “एक बात हम कहना चाहते हैं। वैवाहिक कलह और किशोरों के बीच सहमति से बने संबंधों से जुड़े मामलों में POCSO अधिनियम का दुरुपयोग हो रहा है। हमें पुरुषों में कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए।” कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। साथ ही, कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जवाब दाखिल न करने पर नाराजगी जताई।

पहले भी जारी किया था नोटिस
इससे पहले शीर्ष अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद हर्षद पोंडा द्वारा दायर याचिका पर केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को नोटिस जारी किया था। पोंडा ने तर्क दिया कि निर्भया मामले के बाद बलात्कार से जुड़े कानूनों में हुए बदलावों की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी जरूरी है।

याचिका में क्या मांग की गई?
याचिका में कई सुधारात्मक उपायों की मांग की गई है। इसमें शिक्षा मंत्रालय को यह निर्देश देने की मांग शामिल है कि 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़े दंडात्मक प्रावधानों को पढ़ाया जाए। इसके साथ ही याचिका में सुझाव दिया गया है कि लैंगिक समानता, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा सम्मान के साथ जीने की स्वतंत्रता पर आधारित नैतिक प्रशिक्षण (Moral Education) को शिक्षा का हिस्सा बनाया जाए, ताकि समाज में कानूनी और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा मिले।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी