Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

PNB में 2434 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद फूटा निवेशकों का गुस्सा

30 दिसंबर, 2025 07:03 PM

पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) द्वारा श्रेय ग्रुप को दिए गए 2434 करोड़ रुपए के कर्ज में डिफॉल्ट होने के बाद देश का तीसरा बड़ा सरकारी बैंक निवेशकों के निशाने पर है और सोशल मीडिया पर पंजाब नैशनल बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही निवेशक केन्द्रीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) से बैंकों के लिए कड़े निगरानी तंत्र की मांग कर रहे हैं।

बैंक ने श्रेय इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनांस का 1193.06 करोड़ रुपए और श्रेय इक्विपमैंट फाइनांस को 1240.94 करोड़ रुपए का लोन दिया था और श्रेय ग्रुप ने इस कर्ज में डिफॉल्ट कर दिया।

खबरों से पंजाब नैशनल बैंक में लगातार हो रहे लोन डिफॉल्ट के मामलों से निवेशक परेशान हैं। एक निवेशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा कि पी.एन.बी. में घोटाला होना अब खबर नहीं एक परंपरा बन गई है। आम आदमी की गाढ़ी कमाई कब तक ऐसे ही बैड बैंक के हवाले होती रहेगी।

सिंगापुर आधारित पी.टी.डब्ल्यू. ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सी.एफ.ओ.) वेंकट पतकोटा ने लिखा कि पंजाब नैशनल बैंक में 2000 करोड़ से ज्यादा घोटाले की खबर है। ये पब्लिक सैक्टर के बैंकों के प्रबंधन की समस्या है। उनके कम वेतन के कारण बैंकों का प्रबंधन जल्दी दबाव का शिकार हो जाता है।

शेयर मार्कीट में सक्रीय एक अन्य निवेशक ने अपने ‘एक्स’ हैंडल कैपिटल इनसाइड पर लिखा कि श्रेय ग्रुप द्वारा 2434 करोड़ रुपए के लोन का डिफॉल्ट पी.एस.यू. बैंकों के निवेशकों पर प्रभाव डालेगा और इससे बैंकों के प्रबंधन संबंधी नियमों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

एक अन्य निवेशक प्रवीण शर्मा ने अपने एक्स हैंडल सीए प्रवीण एसएच पर लिखा कि श्रेय ग्रुप द्वारा लोन का डिफॉल्ट करने की खबरों के बाद बैंक के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि बैंक ने सफाई दी है कि डिफॉल्ट के प्रभाव को कम करने के लिए प्रॉविजन रखे गए थे लेकिन इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है।

एक अन्य निवेशक ने अपने एक्स हैंडल मल्टीबैग एआई पर लिखा कि श्रेय ग्रुप द्वारा किए गए डिफॉल्ट के बाद अब आर.बी.आई. द्वारा बैंकों के निगरानी तंत्र को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस