Thursday, July 02, 2026
BREAKING
चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

पंजाब

PNB अमृतसर द्वारा एग्रीकल्चर आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन

12 जुलाई, 2025 10:12 PM

पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय अमृतसर द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2025 को "एग्रीकल्चर आउटरीच प्रोग्राम 2025" का आयोजन Chamyari, Chabhal, Rayya, Gharyala एवं Naushera Panua गांवों में किया गया। यह आयोजन श्रीमती अंजू मित्तल (जनरल मैनेजर) एवं श्री राजेश कुमार (उप महाप्रबंधक) के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मित्तल ने उपस्थित किसानों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने KCC और KGS जैसी पारंपरिक योजनाओं के साथ-साथ कृषि अवसंरचना कोष (AIF) जैसी आधुनिक योजना की विशेषताएं साझा कीं।

उन्होंने बताया कि AIF योजना के अंतर्गत किसानों को 2 करोड़ रुपये तक का ऋण अधिकतम 7 वर्षों की अवधि के लिए, 3% ब्याज अनुदान के साथ प्रदान किया जाता है। इस पर CGTMSE योजना के अंतर्गत ऋण गारंटी की सुविधा भी उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME) योजना की जानकारी दी, जिसे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा प्रारंभ किया गया है। यह योजना माइक्रो उद्यमों की क्षमता वृद्धि, कौशल विकास, प्रशिक्षण सहयोग और बाजार तक पहुँच को सुनिश्चित करने हेतु बनाई गई है।

स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए उन्होंने निम्नलिखित विशेष सुविधाएं बताईं:
🔸 ₹10 लाख तक के ऋण हेतु कोई मार्जिन नहीं
🔸 ₹20 लाख तक के ऋण हेतु शून्य प्रोसेसिंग शुल्क एवं सरलीकृत दस्तावेज़ प्रक्रिया

इन योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने किसानों और SHG सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने निकटतम पंजाब नेशनल बैंक शाखा में जाकर इन योजनाओं का लाभ लें। बैंक अधिकारी उन्हें आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:
🔹 श्री कपिल गांधी, सहायक महाप्रबंधक
🔹 श्री हेमंत सोनगरा, सहायक महाप्रबंधक
🔹 श्री भगत सिंह, AIF प्रतिनिधि
🔹 श्री सिद्धांत, PMFME प्रतिनिधि

यह कार्यक्रम न केवल किसानों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास था, बल्कि बैंक की ग्रामीण सहभागिता को और अधिक मजबूती प्रदान करने का भी माध्यम बना।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार