Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

PM मोदी को जादूगर बताने पर घेेरे राहुल गांधी

18 अप्रैल, 2026 04:56 PM

नई दिल्ली; लोकसभा में शुक्रवार को उस समय माहौल अचानक गरमा गया, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘बालाकोट, नोटबंदी और ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर’ कह दिया। इस बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया और बीजेपी सांसदों ने कड़ा विरोध जताया। राहुल गांधी महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधनों और परिसीमन आयोग को लेकर चल रही बहस में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के ये कदम घबराहट में उठाए गए हैं। उनके मुताबिक बीजेपी को पहले से अंदाजा था कि ये विधेयक आसानी से पास नहीं होंगे, क्योंकि विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। अपने भाषण में उन्होंने आरोप लगाया कि इन फैसलों के पीछे दो मकसद हैं- एक, चुनावी नक्शे को अपने हिसाब से बदलना और दूसरा, प्रधानमंत्री की छवि को महिला समर्थक नेता के रूप में पेश करना।

इसी दौरान उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि ‘जादूगर अब पकड़ा जा चुका है’ और बालाकोट एयर स्ट्राइक, नोटबंदी और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा बताया। रिजिजू ने कहा कि वे 140 करोड़ जनता के चुने हुए देश के प्रधानमंत्री को अनाप-शनाप बात करके क्या साबित करना चाहते हैं। ऐसा नहीं चलता है। नेता विपक्ष कैसी भाषा इस्तेमाल करते हैं, यह आपको शोभा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि सेना से जुड़े अभियानों का जिक्र करके सेना का भी अपमान किया गया है।

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खड़े होकर राहुल पर पटलवार करते हुए कहा कि जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राहुल गांधी प्रधानमंत्री के लिए कर रहे हैं, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह उतना ही कम है। देश की जनता ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। जादूगर की बात करके वह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मांग की कि इस टिप्पणी को कार्यवाही से हटाया जाए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज