Monday, March 30, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

PM मोदी की अपील, सामान वही खरीदें, जिसमें देशवासी का पसीना हो, हर दुकान पर लगाएं स्वदेशी का बोर्ड

17 सितंबर, 2025 09:07 PM

धार: मध्यप्रदेश के धार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें वही सामान खरीदना चाहिए, जिसमें भारतवासियों का पसीना और मेहनत झलकती हो। मोदी ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों पर 'स्वदेशी का बोर्ड' लगाएं, ताकि खरीदारों को भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता, घर में घुसकर मारता है।’ पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

पीएम मित्र पार्क की रखी आधारशिला
धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम मोदी ने पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां उन्होंने खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया और राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के लिए सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि पीएम मित्र पार्क से स्थानीय कपास और रेशम उद्योग को मजबूती मिलेगी, क्वालिटी चेक आसान होगा और धार का नाम दुनिया के बाजार में चमकेगा।

माताओं-बहनों को सशक्त करने पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का सबसे बड़ा फोकस माताओं और बहनों की मुश्किलें कम करना रहा है। उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है। उन्होंने स्वास्थ्य जांच को लेकर भी लोगों से अपील की।

सिकलसेल अभियान का जिक्र
पीएम मोदी ने बताया कि 2023 में शहडोल से शुरू किए गए सिकलसेल एनीमिया मिशन के तहत अब तक देशभर में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। आज मध्य प्रदेश में ही 1 करोड़वां सिकलसेल स्क्रीनिंग कार्ड दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित बनाएगा।

आत्मनिर्भर भारत और 5F विजन
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी सामान खरीदें, वह देश में बना होना चाहिए। उन्होंने 5F (Farm, Fiber, Factory, Fashion, Foreign) विजन का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार टेक्सटाइल सेक्टर में बड़े स्तर पर काम कर रही है।

मोदी बोले- ‘गरीब की सेवा मेरी प्राथमिकता’
पीएम ने कहा कि पिछले 11 साल से गरीब कल्याण और उनकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 4.5 करोड़ गर्भवती महिलाओं को 19 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है।

सीएम मोहन यादव का बयान
मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की काया पलट हुई है। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, अयोध्या में राम मंदिर, मिजोरम में आजादी के 78 साल बाद ट्रेन पहुंचना – यह सब मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं