Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

PM मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी का तीखा पलटवार, कहा- संसद में जनता के ज़रूरी मुद्दों को उठाना 'नाटक' नहीं

01 दिसंबर, 2025 01:42 PM

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा था कि ड्रामा नहीं डिलीवरी चाहिए। इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। मोदी के इस बयान के जवाब में प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि संसद में जनता के ज़रूरी मुद्दों को उठाना 'नाटक' नहीं, बल्कि 'लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली का मूल हिस्सा' है।

प्रियंका गांधी ने कहा, "कुछ ज़रूरी मुद्दे हैं—जैसे मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और गंभीर वायु प्रदूषण। संसद किसलिए है? आइए इन पर चर्चा करें। यह नाटक नहीं है। मुद्दों पर बोलना, मुद्दे उठाना नाटक नहीं है।"

प्रियंका का तीखा वार
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की टिप्पणी को पलटते हुए कहा कि असली नाटक क्या है। उन्होंने कहा, "नाटक का मतलब है चर्चा की अनुमति न देना। नाटक का मतलब है जनता से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक चर्चा न होना।" इस बयान के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर सरकार की उस नीति पर सवाल उठाया, जिसमें विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा को बाधित किया जाता रहा है। सूत्रों के अनुसार विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के दलों ने शीतकालीन सत्र में SIR के मुद्दे को मुख्य एजेंडा बनाने का फैसला किया है। सभी दलों ने सर्वसम्मति से इस पर बहस करने की सहमति जताई है।

पीएम मोदी ने विपक्ष को दी थी नसीहत
यह पूरा घटनाक्रम प्रधानमंत्री मोदी के उस संबोधन की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष को रचनात्मक होने की नसीहत दी थी। पीएम मोदी ने कहा था, "जो भी नारे लगाना चाहे, पूरा देश उनके साथ है; बिहार चुनाव में हार के दौरान आप यह कह चुके हैं। लेकिन यहाँ ज़ोर नारों पर नहीं, नीति पर होना चाहिए।"उन्होंने विपक्ष से नकारात्मकता को किनारे रखकर 'राष्ट्र निर्माण' पर ध्यान केंद्रित करने और मानसून सत्र जैसी 'बर्बादी' को न दोहराने का आह्वान किया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस