Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव ने कहा-जैसे ही चुनाव खत्म हुए, 'संकट' की याद आ गई!

11 मई, 2026 11:30 AM

लखनऊ : PM नरेंद्र मोदी की ओर से खाड़ी संकट के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस का कम इस्तेमाल करने के साथ-साथ अगले 1 साल के लिए सोना नहीं खरीदने और WFH शुरू करने की अपील के बाद अखिलेश यादव केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने X पर ट्वीट कर लिखा जैसे ही चुनाव खत्म हुए, 'संकट' की याद आ गई!असल में, देश के लिए सिर्फ़ एक ही 'संकट' है, और उसका नाम है: 'BJP'।अगर इतनी सारी पाबंदियाँ लगानी ही थीं, तो फिर 'पाँच ट्रिलियन डॉलर की जुमला अर्थव्यवस्था' कैसे बनेगी? ऐसा लगता है कि BJP सरकार के हाथों से लगाम पूरी तरह से फिसल चुकी है। डॉलर आसमान छू रहा है, और देश का रुपया पाताल की ओर गोता लगा रहा है। अखिलेश ने कहा सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, बल्कि अपने ही भ्रष्ट लोगों से की जानी चाहिए; क्योंकि जनता वैसे भी 1.5 लाख रुपए तोला सोना नहीं खरीद रही है। ये तो BJP के वफ़ादार लोग हैं, जो अपने काले धन को सोने में बदलने में लगे हुए हैं। अगर हमारी बात गलत लग रही है, तो ज़रा 'लखनऊ से गोरखपुर' या 'अहमदाबाद से गुवाहाटी' तक जाँच करके देख लीजिए। वैसे, ये सारी पाबंदियाँ चुनाव खत्म होने के बाद ही क्यों याद आईं? चुनाव के दौरान BJP वालों ने जो हज़ारों चार्टर फ़्लाइट्स ली थीं, क्या वे पानी से उड़ रही थीं? क्या वे होटलों में नहीं रुक रहे थे, या सिलेंडरों की तस्वीरों के साथ खाना बना रहे थे? BJP ने अपना चुनावी प्रचार सिर्फ़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ही क्यों नहीं किया? क्या ये सारी पाबंदियाँ सिर्फ़ जनता के लिए हैं?
इस तरह की अपील से व्यापार, कारोबार और बाज़ारों में मंदी या महँगाई की आशंकाओं के चलते सिर्फ़ डर, घबराहट, बेचैनी और निराशा ही फैलेगी। सरकार का काम अपने विशाल संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करके हमें आपातकालीन स्थितियों से बाहर निकालना है, न कि डर या अफ़रा-तफ़री फैलाना।

अगर वे सरकार नहीं चला सकते, तो BJP वालों को बस अपनी नाकामी मान लेनी चाहिए—देश को बर्बाद न करें। वैसे भी, इन हालात की असली वजह BJP सरकार का देश की पारंपरिक 'गुटनिरपेक्ष' विदेश नीति से भटक जाना है; वे कुछ खास वजहों और दबावों के चलते कुछ खास गुटों के पीछे भाग रहे हैं। देश की जनता इसकी कीमत महँगाई, बेरोज़गारी, काम-धंधे की कमी और मंदी के रूप में चुका रही है। किसानों और मज़दूरों से लेकर हर युवा, हर गृहिणी, दफ़्तर जाने वाला हर व्यक्ति, पेशेवर और कारोबारी—हर कोई इसकी चपेट में आ चुका है। सच तो यह है कि BJP विदेश नीति और घरेलू नीति—दोनों ही मोर्चों पर नाकाम रही है। यह अपील BJP सरकार की अपनी नाकामी का कबूलनामा है। असल में, जैसे ही वोट आए, BJP की कमियां सामने आ गईं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा BJP वालों ने चुनाव के समय घोटालों से राजनीति को दूषित कर दिया है; नफ़रत फैलाकर उन्होंने सामाजिक सौहार्द को बर्बाद कर दिया है; अपने आचरण से उन्होंने संस्कृति और मूल्यों को कलंकित किया है; उन्होंने धर्म को भी नहीं बख्शा, संतों और ऋषियों पर हमले और आरोप लगाए—और अब वे अर्थव्यवस्था को लेकर रो रहे हैं। इस तरह, BJP ने देश को हर क्षेत्र में—सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक—बर्बाद कर दिया है। इस अपील के बाद, जनता का जो गुस्सा अचानक भड़क उठा है, उसे BJP चुनाव के समय के किसी भी जुगाड़ से संभाल नहीं पाएगी; अब BJP का खेल हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।आज देश कह रहा है: हमें अब BJP नहीं चाहिए!

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे