Monday, July 06, 2026
BREAKING
भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा

राष्ट्रीय

PM मोदी कल करेंगे अरुणाचल प्रदेश का दौरा, दो पनबिजली परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

21 सितंबर, 2025 06:53 PM

ईटानगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान 3,689 करोड़ रुपये की दो पनबिजली परियोजनाओं और 1,291 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। राज्य सरकार की ओर से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। 

बयान के मुताबिक, मोदी 186 मेगावाट की तातो-1 और 240 मेगावाट की हीओ पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और तवांग में एकीकृत अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। बयान के अनुसार, कार्यक्रम में राज्यपाल केटी परनाइक, मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, उपमुख्यमंत्री चौना मीन, लोकसभा सदस्य तापिर गाओ और राज्यसभा सदस्य नबाम रेबिया भी शामिल होंगे। 

अधिकारियों ने बताया कि अरुणाचल सरकार और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको) शि योमी जिले में यारजेप नदी पर 1,750 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तातो-1 पनबिजली परियोजना का निर्माण करेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से सालाना 80.2 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, अरुणाचल सरकार और नीपको यारजेप नदी पर हीओ पनबिजली परियोजना का निर्माण 1,939 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से हर साल 100 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, तवांग में एकीकृत अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) और पीएम-डिवाइन योजना के तहत निर्मित एक सरकारी परियोजना है। उन्होंने बताया कि राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हाल ही में 145.37 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा किया है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित