Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

मनोरंजन

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

28 नवंबर, 2026 05:16 PM

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी 2026) में वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 5’ के पहले एपिसोड का वर्ल्ड प्रीमियर और विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग से पहले अभिनेत्री नीना गुप्ता और फैसल मलिक ने मीडिया के साथ बातचीत की।

नीना गुप्ता ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि ओटीटी और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए, क्योंकि आखिरकार यह एक ही माध्यम है। अभिनेत्री ने आगे यह भी समझाया कि फिल्म और सीरीज की दुनिया में ट्रेंड हमेशा गोल-गोल घूमता रहता है। उन्होंने कहा, “यह एक तरह का सर्कल है, कभी एक चीज अच्छी होती है, तो सब वैसे ही बनाने लगते हैं, फिर उसका टाइम खत्म हो जाता है। एक समय था, जब यंग एंग्री मैन जैसी फिल्में आया करती थीं, फिर कुछ और आ गया। तो ये एक सर्कल है, जहां चीजें बदलती रहती हैं। कोई आता है, कोई जाता है।”

नीना गुप्ता ने कहा कि इफ्फी जैसे मंच नए फिल्ममेकर्स और कलाकारों के लिए काफी मददगार हैं। उन्होंने कहा, “यह एक इंटरनेशनल और बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है।”

वहीं, अभिनेता फैसल मलिक ने भी स्क्रीनिंग से पहले मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी रामायण-2 में वे कुंभकर्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने पंचायत सीरीज की स्क्रीनिंग पर कहा, “इफ्फी में पिछली बार भी हमारी सीरीज पंचायत को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मिला था, तो इतना प्यार, मोहब्बत हमारी सीरीज को पहले ही मिल चुका है और अब जो हो रहा है, वह और भी मजेदार है।”

रामायण-2 को लेकर उन्होंने कहा, “रामायण जैसी फिल्म में काम मिलना ही बहुत खुशी की बात है और अंदर से बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। मुझे लगता है कि भारत के इतिहास में ग्राफिक्स, लुक्स, शो के मामले में इससे अच्छी फिल्म बनी नहीं है और उसके लिए बहुत ज्यादा तैयारी चल रही है, देखिए क्या होता है। चार महीने बाद शूटिंग शुरू करेंगे।”

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

जब आमिर खान ने ठुकरा दिया था 'लगान' का आइडिया, आशुतोष गोवारिकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का कुमार सानू ने बताया राज, बोले- '20-25 मिनट में गाना हो जाता था तैयार'

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत औरत....धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी की तारीफ में कही ये बात

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट