Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

Odisha Flood: उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का कहर, कई गांव जलमग्न; स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 2 दिन के लिए बंद

25 अगस्त, 2025 06:42 PM

उत्तरी ओडिशा के तीन प्रमुख जिले-  बालासोर, भद्रक और जाजपुर इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे कई गांवों में पानी भर गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बालासोर सबसे ज्यादा प्रभावित
अधिकारियों के अनुसार, बालासोर जिले के बालीपाल, बस्ता, भोगराई और जेलेश्वर प्रखंडों में सुवर्णरेखा नदी के उफान पर बहने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सोमवार सुबह राजघाट में सुवर्णरेखा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग, के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर पाधी ने बताया कि जलस्तर में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से यह दोबारा बढ़ सकता है।

भद्रक और जाजपुर में भी गंभीर हालात
भद्रक जिले में बैतरणी नदी के उफान से धामनगर और भंडारीपोहगरी ब्लॉक प्रभावित हैं। अखुआपाड़ा में नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। वहीं, जाजपुर जिले के दशरथपुर ब्लॉक में कानी नदी के तटबंध में 30 मीटर लंबी दरार आ गई है, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

सुंदरगढ़ और अन्य जिलों में असर
सुंदरगढ़ जिले के बोनाई ब्लॉक में ब्राह्मणी नदी उफान पर है। जांगला के पास सिया जोरा पुल के डूबने की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात बाधित हुआ है। जकेइकेला और लालेई जैसे क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है।

राहत और बचाव कार्य शुरू
आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि संबंधित जिलों के प्रशासन को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। भद्रक जिले के कुछ हिस्सों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित