Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Odisha: 1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उइके एनकाउंटर में ढेर, कंधमाल के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

25 दिसंबर, 2025 06:40 PM

ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान शीर्ष नक्सली नेता और नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के सदस्य गणेश उइके समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणेश उइके ओडिशा में सक्रिय नक्सली संगठन का प्रमुख माना जाता था और वह लंबे समय से सुरक्षाबलों की वांछित सूची में शामिल था। उस पर सरकार की ओर से 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कंधमाल जिले के घने जंगल क्षेत्र में चार नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान चारों नक्सली मारे गए।

अधिकारी ने पुष्टि की कि मारे गए नक्सलियों में शीर्ष नक्सली गणेश उइके भी शामिल है, जिस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। हालांकि, गणेश उइके के अलावा मारे गए अन्य तीन नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कोई अन्य नक्सली मौजूद न हो। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं और अभियान से जुड़ी आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस