Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

Nitish Kumar Cabinet Ministers List: नीतीश कुमार की कैबिनेट में होंगे ये चेहरे, 20 नवंबर को PM मोदी की मौजूदगी में लेंगे शपथ!

17 नवंबर, 2025 07:15 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की कवायद तेज़ हो गई है। दिल्ली से लेकर पटना तक हुई बैठकों में नई सरकार की रूपरेखा को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। ऐसा अनुमान है कि 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार गठबंधन दलों के बीच मंत्रियों का कोटा तय हो चुका है, जिसके लिए 'छह विधायक पर एक मंत्री पद' का फॉर्मूला अपनाया जा सकता है।

मंत्री पद बंटवारे का फॉर्मूला
रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिमंडल के बनावट पर सहमति बन गई है, जिसमें BJP और JDU को बराबर-बराबर मंत्री पद मिलने की संभावना है, क्योंकि दोनों दलों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी ने अपने मंत्री पद को लेकर भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

20 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
सीएम नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ से सकते हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये दिग्गज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हेमंत विश्व सरमा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी शामिल होंगे। सुरक्षा और तैयारियों के मद्देनज़र गांधी मैदान को 20 तारीख तक के लिए बंद कर दिया गया है।

आज पटना में अहम बैठक
गठबंधन की नई सरकार के गठन को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना जाएंगे। मंत्री पद के बंटवारे पर दूसरे राउंड की बैठक आज होगी। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी भी सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुँचे हैं।

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक है, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव होगा और उसके बाद एनडीए सरकार गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन