Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

New Aadhaar App: आधार सेंटर के चक्कर काटने का झंझट खत्म! अब घर बैठे नए ऐप से बदलें फोटो और पता, जानिए कैसे

28 जनवरी, 2026 07:12 PM

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और MeitY ने आज यानी 28 जनवरी को अपने नए Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च किया। इस नए ऐप में कई ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो पहले उपलब्ध mAadhaar ऐप में नहीं थे। केंद्रीय रेल और आईटी एंड ब्रॉडकास्टिंग मंत्री अश्विनी वैष्णव और MeitY राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दोपहर 3 बजे इस ऐप को लॉन्च किया। UIDAI के मुताबिक, लॉन्च इवेंट आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया गया।

नए आधार ऐप में क्या मिलेगा खास
नए आधार ऐप का ट्रायल वर्जन पहले ही कुछ महीनों पहले जारी किया गया था। ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। फुल वर्जन के आने के बाद यूजर्स को इसमें कई नए और उन्नत फीचर्स मिलेंगे, जिससे आधार कार्ड से जुड़े काम करना और भी आसान हो गया है।

इस नए ऐप से यूजर्स अब घर बैठे अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए किसी आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। ऐप में दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके आप अपने मोबाइल नंबर के साथ-साथ आधार कार्ड के पता और अन्य विवरण भी अपडेट कर सकते हैं।

एक साथ मल्टीपल प्रोफाइल जोड़ना
mAadhaar ऐप में मौजूद फीचर्स जैसे कि बायोमैट्रिक लॉक और वर्चुअल आधार आईडी जेनरेट करना अब नए आधार ऐप में भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, नया ऐप मल्टीपल प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे एक ही ऐप में कई लोगों के प्रोफाइल मैनेज करना आसान हो गया है।

नए ऐप का एक मुख्य उद्देश्य ऑफलाइन डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा देना और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के उपयोग को रोकना है। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि नया ऐप और इससे जुड़ी टेक्नोलॉजी यूजर्स और संस्थाओं दोनों के लिए पहचान सत्यापन को सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीय बनाएगी। ऑफलाइन वेरिफिकेशन के जरिए अब डिजिटल पहचान का इस्तेमाल करना और भी आसान और भरोसेमंद हो गया है।

डिजिटल वेरिफिकेशन होगा आसान और सुरक्षित
नए आधार ऐप के लॉन्च के साथ ही डिजिटल पहचान और सुरक्षा के क्षेत्र में UIDAI ने एक बड़ा कदम बढ़ाया है। अब यूजर्स बिना केंद्र जाए, घर बैठे आधार कार्ड से जुड़े कई काम कर पाएंगे और डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी तेज और सुरक्षित होगी। आधार सेंटर के चक्कर काटने का झंझट खत्म! घर बैठे नए ऐप से बदलें फोटो और पता; जानिए कैसे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन