Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को बड़ी राहत

16 दिसंबर, 2025 01:02 PM

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले (National Herald Money Laundering Case) में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिल्ली की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने गांधी परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।

स्पेशल जज विशाल गोगने ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि इस स्तर पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता क्योंकि ED का मामला किसी FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) पर नहीं बल्कि केवल सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन आदेशों पर आधारित है।

कोर्ट के फैसले की मुख्य बातें
कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में ED की कार्यवाही पर कई गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी (CBI) ने अब तक कोई प्रीडिकेट अपराध (Predicate Offence) दर्ज नहीं किया है इसके बावजूद ED ने जांच आगे बढ़ाई। कोर्ट के अनुसार FIR के अभाव में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच और उसके आधार पर दायर अभियोजन शिकायत कायम नहीं रह सकती (Cannot be sustained)। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी शिकायत पर मनी लॉन्ड्रिंग की कार्यवाही बनाए रखने योग्य नहीं है और निजी व्यक्ति द्वारा दायर शिकायत पर संज्ञान लेना कानूनन अनुमेय नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी सहित अन्य आरोपियों को FIR की प्रति फिलहाल नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि इन कारणों के चलते मामले के गुण-दोष (Merits) आदि से जुड़े अन्य तर्कों पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है।

अब EOW की FIR बनी महत्वपूर्ण
कोर्ट के इस फैसले के बाद अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज FIR महत्वपूर्ण हो गई है। दिल्ली पुलिस की EOW ने 3 अक्टूबर को नेशनल हेराल्ड केस से संबंधित एक नई FIR दर्ज की थी। इस FIR में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों द्वारा इस FIR की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि उन्हें FIR की कॉपी नहीं मिलेगी।

क्या है नेशनल हेराल्ड केस?
नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसका प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की ओर से किया जाता था। आर्थिक संकट के कारण 2008 में अखबार बंद हो गया। साल 2010 में 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी बनाई गई जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में खुलासा हुआ था कि यंग इंडियन ने मात्र 50 लाख रुपए में एजेएल की लगभग ₹2,000 करोड़ रुपए की संपत्तियां हासिल कर लीं जबकि उनकी बाजार कीमत कहीं अधिक थी। नवंबर 2023 में ED ने कार्रवाई करते हुए लगभग ₹661 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां और ₹90.2 करोड़ रुपए के एजेएल शेयर जब्त किए थे जिन्हें अपराध की आय माना गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस