Saturday, August 29, 2026
BREAKING
नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत 13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाने-पीने के सामान के पैकेट पर लाल रंग की चेतावनी दें; एफएसएसएआई का प्रस्ताव नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी नेपाल में बाढ़ से तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, मदद की अपील राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान NAM शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ पर बेलग्रेड में उच्चस्तरीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे भारत का नेतृत्व अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

राष्ट्रीय

NAM शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ पर बेलग्रेड में उच्चस्तरीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे भारत का नेतृत्व

29 अगस्त, 2026 02:47 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली एक उच्चस्तरीय कमेमोरेटिव (स्मृति) बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को बताया कि यह बैठक गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की जा रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक एनएएम के पहले राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुखों के सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
बैठक की थीम 'द लिगेसी ऑफ नॉन अलाइनमेंट: लेसंस फॉर टुडेस वर्ल्ड' यानी 'गुटनिरपेक्षता की विरासत: आज की दुनिया के लिए सबक' रखी गई है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत इस आंदोलन का संस्थापक सदस्य है। एनएएम, ऐतिहासिक महत्व के इस मंच पर 121 विकासशील देशों को एक साथ लाता है और भारत आंदोलन के सिद्धांतों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।"


एनएएम की शुरुआत 1955 में इंडोनेशिया के बांडुंग में आयोजित एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन से मानी जाती है। इस सम्मेलन में एशिया और अफ्रीका के देशों ने संप्रभुता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और उपनिवेशवाद के विरोध जैसे सिद्धांतों को आगे बढ़ाया था।
इसके छह वर्ष बाद 1961 में बेलग्रेड में आयोजित पहले शिखर सम्मेलन में गुटनिरपेक्ष आंदोलन औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया। आज भी एनएएम बहुपक्षवाद और विकासशील देशों के हितों, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में उनकी आवाज को मजबूत करने की दिशा में काम करता है।
इससे पहले अक्टूबर 2025 में युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित 19वीं एनएएम मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सीमा पार आतंकवाद के साझा खतरे से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया था।


सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि आतंकवाद एक साझा खतरा है, जिसका मुकाबला केवल व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि भारत दशकों से सीमा पार आतंकवादी हमलों का शिकार रहा है और 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या इसका ताजा उदाहरण है।
उन्होंने कहा था कि जब कोई देश आतंकवाद को अपनी राज्य नीति बना ले, आतंकवादी ठिकानों को बिना किसी दंड के फलने-फूलने दिया जाए और किसी राज्य के अधिकारी आतंकवादियों का महिमामंडन करें, तो ऐसे कृत्यों की स्पष्ट और बिना किसी शर्त निंदा होनी चाहिए।


सिंह ने कहा था कि एनएएम के लगभग सभी सदस्य देश आतंकवाद की चुनौती से परिचित हैं और इसके खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पाकिस्तान का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा था कि यह गहरी चिंता का विषय है कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले पर विचार किया, तब एक सदस्य देश ने कथित तौर पर हमले के जिम्मेदार संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' का बचाव किया और उसके सार्वजनिक उल्लेख को हटाने की मांग तक की।
उन्होंने कहा था कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन को आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' का रुख अपनाना चाहिए। आतंकवाद को प्रायोजित करने, समर्थन देने, उसका औचित्य साबित करने या उसे छिपाने की किसी भी कोशिश का अंततः खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी

नेपाल में बाढ़ से तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, मदद की अपील

नेपाल में बाढ़ से तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, मदद की अपील

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार

कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई

कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई

कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद

कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद

नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी

भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी

दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती

दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती

BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर

BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर

E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई

E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई