Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

MP में किसानों का घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन, सरकार के सामने रखी शर्त, कहा- सुरक्षा की लड़ाई है, किसी भी हद तक लड़ेंगे

17 नवंबर, 2025 07:15 PM

उज्जैन : लैंड पूलिंग कानून के विरोध में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 18 नवम्बर, मंगलवार से उज्जैन में 'घेरा डालो-डेरा डालो' आंदोलन शुरू होने जा रहा है। किसान संघ के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों किसानों के उज्जैन पहुंचने की संभावना जताई गई है। यह आंदोलन कलेक्टर एवं आयुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन रूप से किया जाएगा।

किसान संघ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार उद्योगों और शहरी विकास के नाम पर लैंड पूलिंग योजना लागू कर किसानों की हजारों एकड़ जमीन उनकी इच्छा के विरुद्ध लेने का प्रयास कर रही है। संगठन का कहना है कि सिंहस्थ क्षेत्र सहित प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों पर भूमि समर्पण का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने जारी वक्तव्य में कहा कि जब तक सरकार सिंहस्थ क्षेत्र और संपूर्ण प्रदेश में लैंड पूलिंग कानून को वापस नहीं लेती, तब तक किसान कलेक्टर कार्यालय पर ही रुकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान वहीं खाना बनाएंगे, वहीं खाएंगे और वहीं रात्रिविश्राम करेंगे। यह गांव, जमीन और किसान की सुरक्षा की लड़ाई है, जिसे किसी भी हद तक जाकर लड़ा जाएगा। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

किसानों का कहना है कि पूर्व में सिंहस्थ आयोजन के दौरान अस्थाई रूप से भूमि अधिग्रहित की जाती थी और आयोजन समाप्त होने पर किसानों को जमीन वापस कर दी जाती थी। वे चाहते हैं कि उसी पद्धति का पालन किया जाए। साथ ही यह भी मांग है कि सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की भूमि पर कोई स्थाई निर्माण न किया जाए। किसान संघ ने सरकार से यह भी कहा है कि लैंड पूलिंग कानून के संबंध में मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति स्पष्ट करें, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

किसान संगठन का आरोप है कि प्रशासनिक अमला गलत तरीके से पत्र जारी कर किसानों को भ्रमित कर रहा है और जमीन लेने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विवाद और बढ़ गया है। आंदोलन की तैयारी प्रदेश के 18 जिलों में तहसील स्तर की बड़ी बैठकों के माध्यम से की गई है। किसान अपने निजी वाहनों, ट्रैक्टरों के साथ राशन-पानी, बिस्तर, झंडा और डंडे लेकर अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने आ रहे हैं। संगठन का दावा है कि मंगलवार से आरंभ होने वाला यह आंदोलन प्रदेशव्यापी प्रभाव डालेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम