Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

Movie Review: देश से जुड़े रहस्यों की रक्षा करने के लिए मिशन पर निकले हिमेश रेशमिया

08 फ़रवरी, 2025 12:29 PM

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के गाने और डायलॉग पहले से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे थे। हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म में अभिनय के साथ इसका संगीत भी तैयार किया है। साथ ही, उन्होंने कुशल वेद बख्शी और बंटी राठौर के साथ फिल्म को लिखा भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 20 करोड़ के बजट के साथ तैयार किया है। बजट के हिसाब से यह फिल्म पहले दिन अच्छा कारोबार करती नजर आ रही है। फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में रवि कुमार (हिमेश रेशमिया), एक निडर और नियमों से परे वाला अपरंपरागत पुलिस अधिकारी है। देश से जुड़े रहस्यों की रक्षा करने के लिए वह एक मिशन पर हैं। लेकिन क्या वह इसमें सफल होगा, या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करेगा? ‘बैडएस रवि कुमार’ की कहानी इसी प्‍लॉट के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 1989 में सेट है। रवि कुमार इस फिल्‍म का हीरो हैं और वह भ्रष्टाचार को मिटाने और बदमाशों पर अपनी गोलियों से ही नहीं, डायलॉग्‍स से भी वार करता है। उसे अपने काम करने के गलत तरीके के कारण सस्‍पेंड किया जा चुका है। लेकिन एक अनऑफिशियल मिशन पर उसे मस्कट भेजा जाता है, ताकि वह इंडियन सीक्रेट एजेंट्स के बारे में संवेदनशील जानकारी वाला एक कैमरा और उसके रील को हासिल कर सके। इस खुफिया जानकारी का पीछा सैयद बशीर (मनीष वाधवा), कार्लोस पेड्रो (प्रभु देवा) और लैला (कीर्ति कुल्हारी) भी कर रहे हैं। ऐसे में कमिश्नर अवस्थी (सौरभ सचदेवा) रवि को ही इस खतरनाक मिशन के लिए चुनते हैं। रवि कुमार अपने मिशन में सफल होते हैं या नहीं यह तो आपको सिनेमाघर में पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

‘बैडएस रवि कुमार’ की शुरुआत ठीक ठाक हुई है। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में ‘बैडएस रवि कुमार’ ने रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर अपनी लागत का 10 फीसदी से ज्यादा वसूल कर लिया है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड फिल्म की कमाई में अच्छा-खासा उछाल आएगा। देखने वाली बात होगी कि हिमेश की ये फिल्म शनिवार और रविवार की छुट्टी में कितना कलेक्शन कर पाती है।

‘बैडएस रवि कुमार’ स्टार कास्ट

‘बैडएस रवि कुमार’ में हिमेश रेशमिया के अलावा कीर्ति कुल्हारी, प्रभु देवा, सनी लियोनी, सौरभ सचदेव, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा, जॉनी लीवर और अनिल जॉर्ज जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया