मुंबई. मिस यूनिवर्स के विनर के नाम की घोषणा हो गई है। मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर ने बाजी मारी है और मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। मिस निकारागुआ, शेन्निस पलासियोस ने विक्टोरिया कजेर के सिर पर चमचमाता ताज पहनाया। वहीं, इस प्रतियोगिता में नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना फर्स्ट रनरअप बनीं, जबकि दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान रहीं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिस यूनिवर्स का ताज पहनते ही कजेर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही जूरी ने मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर का नाम लिया और बताया कि वो मिस यूनिवर्स 2024 बनी हैं तो कजेर काफी इमोशनल हो गईं। वो मंच पर ही रोने लगीं। जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।