Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Messi के स्वागत में पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, स्टेडियम में गूंजे ‘AQI-AQI’ के नारे! AAP बोली- दिल्ली और देश की फजीहत...

16 दिसंबर, 2025 01:10 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण के चिंताजनक स्तर के बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी का स्वागत करने मंच पर आईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने वहां मौजूद भीड़ के एक हिस्से ने 'एक्यूआई', 'एक्यूआई' के नारे लगाए।

दृश्यता में अचानक गिरावट और धुंध से ढके आसमान के साथ सोमवार को दिल्ली के लिए एक और बुरा दिन रहा। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 498 तक पहुंच गया और शाम को 427 पर रहा, जिससे राजधानी लगातार तीसरे दिन भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही। भीड़ द्वारा 'एक्यूआई, एक्यूआई' के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने क्लिप साझा करते हुए ‘एक्स' पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आते ही मेस्सी के लिए आई भीड़ ने 'एक्यूआई, एक्यूआई' के नारे लगाए।” आप ने केंद्र और दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर जहरीली हवा से निपटने में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। गुप्ता ने पहले कहा था कि उनकी सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और पिछली आप तथा कांग्रेस सरकारों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था।

गुप्ता ने कहा था, "प्रदूषण की समस्या 27 साल पुरानी है। सुधार के लिए सरकार को कम से कम 27 महीने चाहिए। इसके बाद आप उठाए गए कदमों के बारे में पूछ सकते हैं।" केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के 27 निगरानी स्टेशनों ने सोमवार को 'गंभीर' वायु गुणवत्ता दर्ज की। इस बीच, अरुण जेटली स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी का जीओएटी इंडिया टूर संपन्न हुआ। मेस्सी ने स्पेनिश में संक्षेप में कहा, ‘‘धन्यवाद दिल्ली! फिर मिलेंगे।'' इससे प्रशंसकों में उत्साह भर गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस