Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

MCD Mayor: दिल्ली नगर निगम में बीजेपी ने जमाई धाक, प्रवेश वाही बने मेयर

29 अप्रैल, 2026 08:13 PM

रोहिणी पूर्व से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद प्रवेश वाही बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुने गए। महापौर चुनाव में वाही को 156 वोट मिले, जिनमें इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 14 पार्षदों के वोट भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार हाजी जरफ को नौ वोट हासिल हुए। आनंद विहार से भाजपा पार्षद मोनिका पंत एमसीडी की उपमहापौर चुनी गईं। उन्हें कुल 156 वोट मिले। बेगमपुर के भाजपा पार्षद जय भगवान यादव, पहाड़गंज से भाजपा पार्षद मनीष चड्ढा और शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद जलज चौधरी एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्य चुने गए। महापौर चुने जाने पर वाही ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, "हम आने वाले महीनों में दिल्ली को साफ करेंगे। हम दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।"

इस साल के महापौर चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कुल 273 वोट थे, जिनमें 249 पार्षद, दिल्ली विधानसभा के मनोनीत 14 विधायक, सात लोकसभा सदस्य और तीन राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। जीत के लिए उम्मीदवार को 137 वोट की जरूरत थी। 'आप' ने महापौर चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि इस कदम से भाजपा को नगर निकाय का नियंत्रण मिल जाएगा और 'आप' को शासन के मार्चे पर सत्ताधारी पार्टी का असली चेहरा उजागर करने में मदद मिलेगी।

भारद्वाज ने कहा, "सभी स्तरों पर सत्ता में होने के बावजूद भाजपा दिल्ली में कोई बदलाव लाने में नाकाम रही है। भाजपा को काम करना नहीं आता। केवल आम आदमी पार्टी ही काम करना जानती है।" इससे पहले, एमसीडी महापौर का पद 'आप' के महेश कुमार खिंची के पास था, जिन्होंने नवंबर 2024 में हुए चुनाव में महज तीन वोट से जीत हासिल की थी। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी), उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) को 22 मई 2022 को दिल्ली नगर निगम के तहत एकल इकाई के रूप में पुनर्गठित कर दिया गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे