Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

Manisha Death Case में CBI की जांच तेज, परिजनों और स्कूल स्टाफ से की 2 घंटे पूछताछ, CCTV फुटेज किया चेक

22 सितंबर, 2025 05:32 PM

शिक्षिका मनीषा की मौत की जांच कर रही सीबीआई टीम ने रविवार को प्ले स्कूल में स्वजनों और स्कूल स्टाफ को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखी और स्वजनों की मौजूदगी में घटनाक्रम के समय का मिलान किया। यह पूछताछ करीब दो घंटे तक चली।

CBI टीम पिछले 19 दिनों से मामले की जांच कर रही है। अब तक टीम ने प्ले स्कूल संचालकों, स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज संचालकों, मनीषा के स्वजन, बकरी पालक, खेत मालिक, खाद-बीज विक्रेता, दुकानदार और लाइब्रेरी संचालकों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट किया जा चुका है। अब CBI ने अलग-अलग पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को मनीषा के प्ले स्कूल के स्टाफ और स्वजनों को एक साथ बुलाकर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।

3 सितंबर को भिवानी पहुंची थी CBI टीम
CBI टीम 3 सितंबर को भिवानी पहुंची थी और जांच की शुरुआत की थी। टीम ने नर्सिंग कॉलेज, प्ले स्कूल, खेत, दुकान, और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है। जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

क्या है मामला?
बता दें ढाणी लक्ष्मण गांव की रहने वाली मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में पढ़ाने गईं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा और फिर पुलिस को सूचना दी। 12 अगस्त को पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी गांव में नहर के किनारे मिला। गले पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बाद में पीजीआई रोहतक में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया और विसरा जांच में शरीर में जहरीला पदार्थ पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने धरना दिया और एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम तथा CBI जांच की मांग की। सरकार ने दोनों मांगें मान लीं। 21 अगस्त को गांव में ही मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन