Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर संकट! पंजाब के 56 गांवों में मची हाहाकार

11 फ़रवरी, 2026 01:55 PM

बठिंडा : यहां संगत इलाके के अंतर्गत आने वाले 56 गांवों के लोगों को गैस सिलेंडर न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी ओटीपी के बिना सिलेंडर देने से मना कर अपना पल्ला झाड़ रही है, लेकिन इसमें आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है। प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस समय संगत इंडेन गैस एजेंसी के मालिक इंजीनियर रुपिंदरजीत सिंह थे, उस समय उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की सही सप्लाई मिल रही थी। किसी कारणवश उन्होंने यह गैस एजेंसी रामपुरा के एक व्यक्ति को बेच दी। उसने भी कुछ समय एजेंसी चलाने के बाद इसे पटियाला के एक व्यक्ति को बेच दिया। इस गैस एजेंसी के अधीन करीब 56 गांवों के अलावा संगत मंडी भी आती है।

इस क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी के अलावा कोई दूसरी एजेंसी नहीं है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास इसी एजेंसी के गैस कनेक्शन हैं। एजेंसी के जो दो मोबाइल नंबर थे, वे भी पिछले कई दिनों से बंद आ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगत गैस एजेंसी से सिलेंडर न मिलने के कारण बाहरी गैस एजेंसियों को सप्लाई के लिए कहा गया, लेकिन जब बाहरी एजेंसियों के कर्मचारी इलाके में गैस सप्लाई के लिए आते हैं तो उन्हें भी रोक दिया जाता है। उपभोक्ताओं के अनुसार पिछले कई दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे वे भारी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि एजेंसी के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी मालिकों द्वारा गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, इसी कारण लोग गैस लेने से वंचित रह गए हैं।

गैस एजेंसी के मालिक हरसरूप चौधरी का कहना है:
जब इस संबंध में संगत इंडेन गैस एजेंसी के मालिक हरसरूप चौधरी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह गैस एजेंसी करीब एक महीने पहले ही खरीदी है। सरकार ने ओटीपी के बिना गैस सिलेंडर देना बंद कर दिया है। कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनकी कॉपी उनके नाम पर है, लेकिन मोबाइल नंबर किसी और व्यक्ति का दर्ज है। जब वे सिलेंडर लेने आते हैं तो उन्हें ओटीपी नहीं मिल पाता, जिसके कारण सिलेंडर नहीं दिया जा सकता। कई ऐसे लोग भी हैं जो पंजीकृत मोबाइल नंबर काम पर जाते समय अपने साथ ले जाते हैं, उस समय भी सिलेंडर देने में परेशानी आती है। गांवों के अधिकतर लोग अनपढ़ हैं, जिन्होंने अभी तक केवाईसी भी नहीं करवाई है, इसी वजह से समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर देने में उनका कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा है और वे नहीं चाहते कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी हो।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे