Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

Labubu Doll का क्रेज, कंपनी के मालिक को हुआ अरबों डॉलर का फायदा

01 सितंबर, 2025 06:52 PM

हाल के दिनों में मार्केट में एक छोटी-सी चीनी डॉल ‘लाबुबू’ ने ऐसा क्रेज बटोर लिया कि यह पॉप कल्चर का हिस्सा बन गई। नुकीले कान, शरारती मुस्कान और गोल आंखों वाली इस गुड़िया को आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी एक्सेसरीज के तौर पर इस्तेमाल करने लगे।

रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, बढ़ी वांग निंग की संपत्ति
‘लाबुबू’ की जबरदस्त डिमांड का असर पॉप मार्ट इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ वांग निंग की दौलत पर साफ दिखा। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में वांग निंग की नेटवर्थ 27.5 अरब डॉलर (करीब ₹24,240 करोड़) तक पहुंच गई, जिससे उन्होंने अलीबाबा के जैक मा को भी पीछे छोड़ दिया। वह चीन के टॉप 10 अमीरों में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 56 अरब डॉलर हो गया।

अमेरिका में भी धमाल
सिर्फ चीन ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी पॉप मार्ट का क्रेज तेजी से बढ़ा है। कंपनी का मोबाइल ऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। महज एक दिन की बिक्री से वांग निंग की संपत्ति में 1.6 अरब डॉलर (लगभग ₹13,000 करोड़) का इजाफा हुआ।

2010 से शुरू हुआ था सफर
1987 में चीन के हेनान प्रांत में जन्मे वांग निंग ने 2010 में पॉप मार्ट की शुरुआत की थी। कंपनी छोटे-छोटे खिलौने ‘ब्लाइंड बॉक्स’ में पैक कर बेचती है, जिसमें कस्टमर को यह नहीं पता होता कि अंदर कौन सा खिलौना है। यही सरप्राइज फैक्टर लोगों को पूरा कलेक्शन खरीदने के लिए प्रेरित करता है।

सेलेब्रिटीज की फेवरेट बनी ‘लाबुबू’
इस डॉल का क्रेज ग्लोबल लेवल पर इतना बढ़ गया है कि अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, रिहाना, ब्लैकपिंक की लिसा, किम कार्दशियन, दुआ लिपा और सिंगापुर की सोशलाइट जेमी चुआ जैसी हस्तियां इसे अपना फेवरेट बता चुकी हैं। ब्रिटेन में तो ‘लाबुबू’ की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ग्राहकों के बीच झगड़े तक हो गए और दुकानों को बिक्री रोकनी पड़ी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए