Thursday, May 14, 2026
BREAKING
ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह गर्मी में थकान और तनाव भगाएगी ये चाय, तन-मन को रखेगी शीतल कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा ये संकेत? लिवर से हो सकता है कनेक्शन, ऐसे करें बचाव राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन चीन के ग्रेट हॉल में जिनपिंग ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत, चीनी सैनिकों ने दिखाया मिलिट्री शो ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

हिमाचल

Kullu: मनाली में विंटर कार्निवाल का आगाज, मुख्यमंत्री सुक्खू ने सांस्कृतिक झांकियों को दिखाई हर झंडी

20 जनवरी, 2026 06:26 PM

मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार को 5 दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिधि गृह से सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मालरोड तक निकाली गई इस शोभायात्रा में 300 महिला मंडलों और विभिन्न राज्यों के 18 सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। हिमाचल की ठेठ पहाड़ी संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देती इन झांकियों को देखने के लिए मालरोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने कैमरों में इन पलों को कैद करते और रील बनाते नजर आए।

महानाटी और विंटर क्वीन प्रतियोगिताएं होंगी खास आकर्षण
यह कार्निवाल 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई रंगाारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्निवाल के मुख्य आकर्षणों में 21 और 23 जनवरी को आयोजित होने वाली 'महानाटी' शामिल है। इसके अलावा विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवाल, फिल्म डांस, लोकनृत्य प्रतियोगिताएं, फैशन शो और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने तालियां बजाकर कलाकारों और महिला मंडलों का हौसला बढ़ाया।

संस्कृति और परंपरा के रंगों से सजी झांकियां
इस वर्ष कार्निवाल की झांकियां हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों और प्राकृतिक संरक्षण पर केंद्रित रहीं। झांकियों में महिलाओं ने मलाणा की वेशभूषा, हिमाचली पकवान, कुल्लवी नाटी, बसंत पंचमी, होली और शिवरात्रि उत्सव के साथ-साथ स्थानीय जीवनशैली को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। इसके साथ ही 'बेटी है अनमोल', घरेलू हिंसा, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे गंभीर विषयों पर सामाजिक संदेश भी दिए गए। बनोगी सांस्कृतिक दल द्वारा पुरानी परंपरा के अनुसार निकाली गई बारात और पंजाबी भांगड़ा ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

शिमला सब्जी मंडी और हमीरपुर सिटी सेंटर परियोजनाओं में लाई जाए तेजी, CM ने दिए निर्देश

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

एमसी चुनाव को कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

आचार संहिता हटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, नगर निगम-पंचायत चुनावों के चलते ब्रेक, PMGSY के तहत होगा निर्माण

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

CM ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए DDTG विभाग को सराहा

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

भाजपा ने पार्टी से निकाले छह बागी, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे पर गिरी गाज, रद्द की सदस्यता

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, सीएम सुक्खू ने टॉपर से कहा-अच्छा इंसान बनना