Sunday, July 19, 2026
BREAKING
पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार

हिमाचल

Kangra: चुनाव टालकर लोकतंत्र का गला घोंट रही कांग्रेस सरकार : परमार

05 फ़रवरी, 2026 06:22 PM

पालमपुर : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज पूरी तरह भ्रम, बहानों और विफलताओं की राजनीति पर उतर आई है। एक ओर पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को जानबूझकर टालकर यह सरकार लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्व घाटे और वित्तीय संकट का रोना रो-रोकर अपनी नीतिगत दिवालियापन को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रही है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार की हर विफलता का केंद्र बिंदु डर, दिशाहीनता और राजनीतिक स्वार्थ है। भाजपा नेता विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही यह तय कर लिया था कि पंचायत और शहरी निकाय चुनाव किसी भी सूरत में नहीं कराने हैं, क्योंकि उसे जमीनी स्तर पर अपनी हार साफ दिखाई दे रही है।

इसी डर के चलते कभी तकनीकी कारणों का बहाना बनाया गया, कभी कानूनी उलझनों का, तो कभी आपदा प्रबंधन कानून की आड़ लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कुचलने का प्रयास किया गया। यह प्रशासनिक मजबूरी नहीं, बल्कि कांग्रेस की सोची-समझी राजनीतिक कुनीति है। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन आदेशों का सम्मान करने की बजाय उन्हें कमजोर करने और टालने की नीति अपनाई। न तो निर्वाचन सूचियों का समय पर प्रकाशन हुआ, न ही वास्तविक चुनावी तैयारियां दिखाई दीं।

भारी कीमत चुकानी पड़ रही प्रदेश को
परमार ने कहा कि पंचायत और शहरी निकाय चुनाव न होने से प्रदेश को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। निर्वाचित स्थानीय निकायों के बिना केंद्र सरकार की सैंकड़ों योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन असंभव है। विशेष रूप से 16वें वित्त आयोग के तहत ग्रामीण और शहरी निकायों के लिए प्रस्तावित बड़ी धनराशि चुनाव न होने की स्थिति में या तो प्रदेश को मिलेगी ही नहीं या फिर वर्षों तक लटकती रहेगी। परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार राजस्व घाटा अनुदान बंद होने का रोना, दरअसल कांग्रेस सरकार की आर्थिक नाकामी की स्वीकारोक्ति है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें