Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

Jalandhar: लक्की ओबरॉय ह+त्याकांड में नया मोड़, एक और नाम आया सामने, खुले बड़े राज

14 फ़रवरी, 2026 05:02 PM

जालंधर : मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस केस में नामजद दलवीर सिंह उर्फ दलबीरा ने मीडिया के सामने आकर खुद को बेगुनाह बताया है। दलबीरा ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसकी लक्की ओबरॉय से कोई निजी दुश्मनी या लेन-देन नहीं था। वह पिछले दो वर्षों से विदेश में था। उसका झगड़ा शशि शर्मा उर्फ “बोदी वाले” से था, न कि लक्की ओबरॉय से। उसका दावा है कि बोदी वाले के कहने पर ही उसका नाम इस हत्या के मामले में झूठे तौर पर शामिल करवाया गया है।

एक अन्य सवाल के जवाब में दलबीरा ने कहा कि वह जोगा फोलड़ीवाल को जानता तक नहीं है। उससे केवल एक बार होशियारपुर जेल में मुलाकात हुई थी और उसके बाद न तो फोन पर कोई बातचीत हुई और न ही कोई संपर्क रहा। दलबीरा के अनुसार, लक्की ओबरॉय, जोगा फोलड़ीवाल और शशि शर्मा पहले एक साथ रहते थे, लेकिन बाद में कॉलेज प्रधानगी को लेकर उनके बीच विवाद पैदा हो गया। उसने बताया कि पहले जोगा फोलड़ीवाल ने खालसा कॉलेज में प्रधानगी हासिल की थी और बाद में लक्की ओबरॉय ने। लक्की ओबरॉय के प्रधान बनने के बाद यह ऐलान किया गया था कि विदेश बैठकर धमकियां देने वाले सामने आकर बात करें। दलबीरा का कहना है कि यही रंजिश आगे चलकर हत्या तक पहुंच गई। दलबीरा ने यह भी कहा कि वह खुद भी कॉलेज प्रधानगी की राजनीति का शिकार रहा है और इस संस्कृति को खत्म करने के लिए सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। उसने दावा किया कि कुछ समय पहले वह बोदी वाले के दफ्तर में विरोध करने गया था, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

उसके अनुसार, इस घटना के बाद बोदी वाले ने अपने दफ्तर में बाउंसर रखने शुरू कर दिए थे। विदेश में बैठे दलबीरा ने कहा कि उसकी लक्की ओबरॉय से सिर्फ एक बार मुलाकात हुई थी और उसके बाद कोई संपर्क नहीं रहा। “मेरी लक्की ओबरॉय से कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे प्रशासन और न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।” उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों व सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। इस बयान पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे