Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Israel-Iran War: खामेनेई को मारने का दावा खारिज, नेतन्याहू बोले, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं

17 जून, 2025 12:15 PM

तेल अवीव : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमरीकी अधिकारियों के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारना चाहता था, लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। गौरतलब है कि इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) की ओर से किए गए हमलों में ईरान के कई शीर्ष अधिकारी मारे गए थे, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) कमांडर जनरल होसैन सलामी और ईरानी सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल मोहम्मद बाघेरी शामिल थे। श्री नेतन्याहू ने इस अभियान को ईरानी परमाणु बुनियादी ढांचे पर ‘पूर्व-खाली हमला’ बताया था।

अमरीका की डिजिटल मीडिया पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई के प्रति शत्रुता के भाव के बावजूद ट्रंप उन्हें एक समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत की मेज पर लाने के लिए तैयार है, जो दोनों देशों के लिए व्यावहारिक हो और दोनों को स्वीकार्य हो, ताकि कूटनीति के जरिए इजरायल-ईरान के बीच खतरनाक टकराव रोका जा सके। वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के एक बयान ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान के इस्लामी शासन ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए सबसे बड़ा खतरा माना था और उनकी हत्या की साजिश भी रची थी। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ट्रंप को मारना चाहता था, वह उसे अपना दुश्मन नंबर वन मानता है। यह दावा अमरीका के समाचार चैनल फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में सामने आया है, जिसकी जानकारी एएनआई ने साझा की है।

अमरीकी राष्ट्रपति को बताया ‘निर्णायक नेता’

बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक मजबूत और निर्णायक नेता बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कभी भी कमजोर सौदेबाजी नहीं की और न ही दूसरों की शर्तों पर चले। उन्होंने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को फाड़ दिया और साफ कह दिया कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। नेतन्याहू ने आगे कहा कि ट्रंप ने जो ईरान के खिलाफ रुख अपनाया, उसी वजह से ईरान उसे सबसे बड़ा दुश्मन मानता है।

सुप्रीम लीडर परिवार संग बंकर में भूमिगत

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अपने परिवार के साथ तेहरान के पूर्वोत्तर भाग में स्थित लाविजान में एक बंकर में भूमिगत हो गए हैं। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार श्री खामेनेई के पुत्र मुज्तबा के भी उनके साथ हैं। हालांकि उनके अन्य पुत्र मसूद और मुस्तफा उनके साथ नहीं हैं। श्री खामेनेई के भूमिगत होने की सूचना इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में ईरान की ऑपरेशन ट्रू फेज 1 और ट्रू फेज 2 की सैन्य कार्रवाई के बाद आई है। इस अभियान के तहत ईरान ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए थे। इससे पहले इजरायल ने रविवार को ‘ऑपरेशन राइङ्क्षजग लायन’ के तहत 2,300 किलोमीटर दूर स्थित मशहद शहर को निशाना बनाया था। कथित तौर पर यह हमला ईरानी नेता को यह चेतावनी देने के लिए किया गया था कि वह देश में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित