Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

Indian Soldiers Died: 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की गई जान, 7 घायल

22 जनवरी, 2026 05:31 PM

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से गुरुवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पहाड़ी इलाके में तैनाती के लिए जा रहे सेना के जवानों की एक गाड़ी संतुलन बिगड़ने के बाद करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 सैनिकों की जान चली गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।

सेना के अधिकारियों के अनुसार, वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। हादसे के बाद कई जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उधमपुर स्थित मिलिट्री अस्पताल में हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया। बाकी घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य और नागरिक अस्पतालों में चल रहा है।

यह दुर्घटना भद्रवाह–चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुई। सभी जवान एक ऊंचाई पर स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

इससे पहले भी इलाके में हालात तनावपूर्ण रहे हैं। तीन दिन पहले, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों की तलाश के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आठ जवान घायल हुए थे। घायलों में शामिल हवलदार गजेंद्र सिंह ने अगले दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन