Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

India–EU Trade Deal: खुशखबरी! ये कारें होगी अब सस्ती, टैक्स में हुई बड़ी कटौती

27 जनवरी, 2026 07:47 PM

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की बातचीत सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। इस समझौते के तहत भारत में यूरोप से आने वाली प्रीमियम कारों पर लगने वाला भारी इम्पोर्ट टैक्स चरणबद्ध तरीके से घटाकर 10% किया जाएगा। इससे भारतीय ग्राहकों को प्रीमियम कारें कम कीमत पर मिलने की संभावना बढ़ जाएगी और ऑटो इंडस्ट्री में नई प्रतिस्पर्धा पैदा होगी।

टैरिफ में बड़े स्तर की कटौती
सरकारी बयान के अनुसार, इस समझौते के बाद यूरोपीय कारों पर लगने वाला इम्पोर्ट टैरिफ मौजूदा 110% से घटाकर सिर्फ 10% कर दिया जाएगा। हालांकि यह कटौती चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी, ताकि बाजार पर इसका संतुलित असर पड़े। इसके अलावा सालाना 2.5 लाख कारों का कोटा तय किया गया है, जिन पर यह रियायती दर लागू होगी।

ग्राहकों को होगा फायदा
अब तक BMW, Mercedes-Benz, Volkswagen, Skoda और Renault जैसी ब्रांड की कारें भारी टैक्स के कारण महंगी थी। टैरिफ में कटौती के बाद इन कारों की कीमतों में स्पष्ट कमी देखने को मिल सकती है। इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि उन्हें प्रीमियम टेक्नोलॉजी और वैश्विक मानक की कारें अधिक किफायती दामों पर उपलब्ध होंगी।

भारत–EU व्यापार में मजबूती
FTA के लागू होने से भारत और यूरोपीय संघ के द्विपक्षीय व्यापार संबंध और मजबूत होंगे। वित्त वर्ष 2024–25 में भारत और EU के बीच कुल व्यापार 190 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा। इस दौरान भारत ने EU को 75.9 बिलियन डॉलर का सामान और 30 बिलियन डॉलर की सेवाएं निर्यात कीं, जबकि EU ने भारत को 60.7 बिलियन डॉलर का माल और 23 बिलियन डॉलर की सेवाएं भेजीं। विशेषज्ञों के अनुसार यह समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए नए विकास के रास्ते खोलेगा।

कारों की कीमतों में गिरावट
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह FTA भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए अब तक की सबसे बड़ी अवसर प्रदान करने वाली पहल है। विदेशी कंपनियां भारत में नए मॉडल लॉन्च करने में आसानी महसूस करेंगी, जबकि घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से ग्राहकों को बेहतर उत्पाद उपलब्ध होंगे। टैरिफ में भारी कटौती के चलते प्रीमियम कारों की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे भारतीय खरीदारों के लिए प्रीमियम कारें खरीदना पहले से आसान होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन