Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ • कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

राष्ट्रीय

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

12 नवंबर, 2026 10:26 AM

म्यांमार का युद्धपोत ‘यूएमएस किंग सिन फ्यु शिन’ भारत के ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ संयुक्त सैन्‍य अभ्यास में ह‍िस्‍सा लेगा। भारत और म्यांमार के बीच नौसेना अभ्यास ‘आईएमनेक्स-26’ का आठवां संस्करण 10 से 14 नवंबर तक विशाखापत्तनम में आयोजित हो रहा है।

म्यांमार नौसेना का युद्धपोत ‘यूएमएस किंग सिन फ्यु शिन’ 10 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचा । अभ्यास की शुरुआत के मौके पर 10 नवंबर को ‘आईएनएस राणा’ पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ ही इस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का औपचारिक शुभारंभ हुआ। ‘आईएमनेक्स’ भारत और म्यांमार के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस अभ्यास के जरिए दोनों देशों की नौसेनाओं को अपने पेशेवर अनुभव साझा करने, एक-दूसरे को बेहतर समझने और आपसी तालमेल बढ़ाने का अवसर मिलता है।

अभ्यास के हार्बर चरण में पेशेवर चर्चाएं, विषय विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श, एक-दूसरे के जहाजों के दौरे, खेल गतिविधियां और परिचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शामिल हैं। इसके बाद होने वाले सी फेज में समुद्र में संयुक्त अभियान, सामरिक अभ्यास और विभिन्न नौसैनिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ाना है।

आईएमनेक्स-26 भारत और म्यांमार के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंधों और मजबूत समुद्री साझेदारी को दर्शाता है। यह अभ्यास भारत के ‘महासागर’ (म्युचुअल एंड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्युरिटी एंड ग्रोथ ऐक्रॉस रीजंस) दृष्टिकोण के अनुरूप है। साथ ही, यह दोनों देशों की नौसेनाओं की समुद्री सहयोग बढ़ाने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद