Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

IIFA Award में लापता लेडीज का जलवा, जीते 10 अवार्ड

10 मार्च, 2025 12:49 PM

जयपुर। पिंकसिटी जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवार्ड में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज का जलवा रहा, वहीं कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और नितांशी गोयल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईफा अवॉर्ड 2025 का जश्न इस बार राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया। वर्ष 2000 में शुरू हुए इस अवॉर्ड को 25 साल हो चुके हैं। जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में बीती रात आइफा अवार्ड्स की अनाउंसमेंट की गई। अवार्डस समरोह में लापता लेडीज की धूम रही जिसने अलग-अलग कैटगरी में 10 अवार्ड्स अपने नाम किए। वहीं कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म भूलभुलैया 3 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि नितांशी गोयल को उनकी फिल्म लापता लेडिज के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्तिक ने करण जौहर के साथ मिलकर इस इवेंट को होस्ट भी किया।

लापता लेडीज का जलवा इस समारोह में देखने को मिला। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए किरण राव, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नितांशी गोयल, रवि किशन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (राम संपत, सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले (स्नेहा देसाई), सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग (जबीन मर्चेट), सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स (प्रशांत पांडे) ,सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू (प्रतिभा रांटा ) और सर्वश्रेष्ठ स्टोरी ओरिजनल (विप्लव गोस्वामी) शामिल है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अवॉर्ड का पुरस्कार जुबिन नौटियाल को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के गाने ‘दुआ’ के लिए मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के सॉन्ग ‘अमी जे तोमार 3.0’ के लिए मिला।


बेस्ट एक्टर (निगेटिव रोल) का पुरस्कार राघव जुयाल को फिल्म (किल),बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार जानकी बोड़ीवाला को फिल्म (शैतान) के लिये दिया गया।बेस्ट डायरोक्टोरियल डेब्यू का पुरस्कार कुणाल खेमू को फिल्म (मडगांव एक्सप्रेस) के लिये मिला वहीं बेस्ट डेब्यू (मेल) का पुरस्कार लक्ष्य ललवानी को फिल्म (किल) के लिये दिया गया। बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार रफ़ी महमूद को फिल्म किल, बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार बॉस्को-सीज़र को फिल्म (बैड न्यूज का गाना तौबा तौबा) , बेस्ट वीएफएक्स रेड चिलीज वीएफएक्स भूल भुलैया 3 के लिये दिया गया।आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा : का पुरस्कार राकेश रोशन को मिला।

भूल भुलैया 3 के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा कि भूल भुलैया का सफर कांटों भरा रहा है। जब पहली बार भूल भुलैया 2 के लिए चुना गया था, तब बहुत सवाल उठे थे। क्‍या मेरे कंधे पर यह फिल्‍म चल पाएगी या नहीं। फिल्‍म लापता लेडीज के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का पुरस्‍कार जीतने वाले अभिनेता और सांसद रवि किशन ने कहा क्षेत्रीय भाषाओं को मिलाकर 750 फिल्में की हैं, लेकिन कभी अवॉर्ड नहीं मिला। बहुत लंबी यात्रा रही है, लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया हूं।

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और राकेश रोशन ने फिल्म ‘खून भरी मांग’ के गाने ‘हंसते हंसते कट जाएं रस्ते’ पर डांस किया। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘कोई लड़की है’ पर साथ में डांस किया। शाहरुख ने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाने पर भी डांस किया।माधुरी दीक्षित ने ‘खलनायक’ मूवी के फेमस गाने पर डांस किया।

इससे पहले माधुरी ने घूमर से अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की। उन्होंने ‘ढोलना’ और ‘अप्सरा आली’ सॉन्ग पर भी डांस किया। करीना कपूर ने अपने दादा और शोमैन राज कपूर की जन्म शताब्दी पर उनके गानों प्यार हुआ इकरार हुआ, ये गलिया ये चौबारा, जीना यहां मरना यहां पर परफॉर्म करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा कृति सैनन, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, जैसे सितारों ने अपनी परफार्म से समां बांध दिया।शाहिद कपूर ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘साड़ी के फाल सा’ जैसे गानों पर डांस परफॉर्म किया।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया